Budget 2026 में मिला 12.2 लाख करोड़ का बूस्टर डोज, रॉकेट हुए इंफ्रा स्‍टॉक्‍स, एक दिन में 9% तक उछले

Union Budget 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपये के कैपेक्स का ऐलान किया, जो पिछले साल से करीब 9 फीसदी ज्यादा है. इस बूस्टर डोज से इंफ्रा शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली स्टॉक्स एक दिन में 6 से 9 फीसदी तक उछल गए.

infra stocks jumps in budget 2026 Image Credit: money9 live AI image

Infra Stocks boom in budget 2026: रविवार, 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने Union Budget 2026-27 पेश किया. यह उनका 9वां बजट था. इसकी नींव तीन बड़े ‘कर्तव्यों’ पर रखी गई. जिसमें तेज और टिकाऊ आर्थिक विकास, लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना और सबका साथ, सबका विकास शामिल था. ग्रोथ की इसी रफ्तार का फायदा इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर सेक्‍टर को भी मिला. FY26-27 के लिए इंफ्रा कैपेक्स बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया. सरकार के इस ऐलान से इंफ्रा स्‍टॉक्‍स रॉकेट की तरह उछल गए. जिसमें तमाम शेयर 6 से 9 फीसदी तक चढ़ गए.

टियर 2, टियर 3 को फायदा

वित्त मंत्री ने बजट 2026 की घोषणा के दौरान कहा कि Tier-2 और Tier-3 शहरों में, खासकर 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले इलाकों में, इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत किया जाएगा. इसके साथ ही इंफ्रा सेक्टर के लिए एक डेडिकेटेड रिस्क गारंटी फंड लाने का प्रस्ताव रखा गया, जिससे फाइनेंसिंग आसान होगी और प्रोजेक्ट का जोखिम घटेगा. कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर इक्विपमेंट को बढ़ावा देने के लिए नई स्कीम भी लाई जाएगी, ताकि घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को रफ्तार मिले. इंफ्रा कैपेक्स को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये किया गया है, जो पिछले साल के 11.2 लाख करोड़ से करीब 9 फीसदी ज्यादा है.

इन शेयरों में दिखा बूम

बजट के बाद निफ्टी इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर इंडेक्‍स 0.91 फीसदी चढ़कर 9,237 के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया. इंफ्रा से जुड़े कई शेयरों में जबरदस्त तेजी दिखी. जिससे कई कंस्ट्रक्शन, इंजीनियरिंग और रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों के शेयर 6 से 9 फीसदी तक उछल गए.

सेजल ग्लास (Sejal Glass), जेनसोल इंजीनियरिंग और एरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस (Gensol Engineering and Arisinfra Solutions) के शेयर करीब 5 फीसदी उछले. गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग (Garuda Construction and Engineering) में लगभग 6 फीसदी की तेजी दर्ज की गई, जबकि साधभाव इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स (Sadbhav Infrastructure Projects) और डेस्को इंफ्राटेक (Desco Infratech) के शेयर करीब 9 फीसदी चढ़ गए.

यह भी पढ़ें: Budget के दिन कमोडिटी बाजार में हाहाकार, MCX पर सोना-चांदी धड़ाम, गोल्‍ड ₹7000 तो सिल्‍वर ₹26000 से ज्‍यादा सस्‍ता

इसके अलावा इंटरआर्च बिल्डिंग सॉल्यूशंस और केपी ग्रीन इंजीनियरिंग में 6 फीसदी की मजबूती दिखी. जी आर इंफ्राप्रोजेक्ट्स, पीएनसी इंफ्राटेक और ओम इंफ्रा के शेयरों में करीब 7 फीसदी की तेजी रही. कंसोलिडेटेड कंस्ट्रक्शन एंड हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर 5 फीसदी चढ़ा, स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी और अशोका बिल्डकॉन में 6 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. वहीं पीवीवी इंफ्रा 7 फीसदी मजबूत हुआ, आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स और आफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर करीब 3 फीसदी ऊपर रहे, जबकि जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में लगभग 4 फीसदी की तेजी देखने को मिली.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.