Closing Bell: सेंसेक्स फ्लैट, निफ्टी 23,300 के पार; IT शेयरों में दबाव, मिडकैप-स्मॉलकैप चमके

भारतीय शेयर मार्केट में शुक्रवार को कारोबार मिला जुला रहा. सेंसेक्स 19.63 अंक गिरकर 74294.96 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 75.80 अंक चढ़कर 23346.40 पर पहुंच गया. IT शेयरों में दबाव रहा और निफ्टी IT इंडेक्स 1.03 फीसदी गिरा. TCS में 4.11 फीसदी की गिरावट रही. दूसरी ओर सीमेंट, मेटल, मीडिया, रियल्टी और फाइनेंशियल शेयरों में खरीदारी हुई. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जोरदार तेजी रही.

TCS में 4.11 फीसदी की गिरावट रही. Image Credit: Tv9

शेयर मार्केट में शुक्रवार को कारोबार मिला जुला रहा. सेंसेक्स लगभग फ्लैट बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 23,300 के पार निकल गया. IT शेयरों में बिकवाली के बावजूद मेटल, सीमेंट, मीडिया, रियल्टी और फाइनेंशियल शेयरों में खरीदारी से निफ्टी को सपोर्ट मिला. वहीं ब्रॉडर मार्केट में जोरदार तेजी देखने को मिली. निफ्टी स्मॉलकैप 50 और स्मॉलकैप 100 में करीब 1.7 फीसदी की तेजी रही. दूसरी ओर TCS समेत कई बडे़ IT शेयरों में गिरावट ने मार्केट की तेजी को सीमित रखा.

सेंसेक्स सपाट, निफ्टी 23,300 के पार

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 19.63 अंक यानी 0.03 फीसदी गिरकर 74,294.96 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 50 में 75.80 अंक यानी 0.33 फीसदी की तेजी रही और यह 23,346.40 पर बंद हुआ. यानी सेंसेक्स में खास बदलाव नहीं हुआ, लेकिन निफ्टी ने 23,300 का स्तर बनाए रखा. मार्केट में खरीदारी का रुझान चुनिंदा सेक्टर और शेयरों में देखने को मिला.

ब्रॉडर मार्केट में जोरदार तेजी

शुक्रवार को बडे़ शेयरों के मुकाबले मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में ज्यादा खरीदारी हुई. निफ्टी स्मॉलकैप 50 में 1.73 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 1.74 फीसदी की तेजी रही. वहीं निफ्टी मिडकैप 50 करीब 0.87 फीसदी चढ़ा. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों की दिलचस्पी बडे़ शेयरों के साथ छोटे और मझोले शेयरों में भी रही.

सीमेंट और मेटल शेयरों में खरीदारी

सेक्टर के हिसाब से सीमेंट शेयर सबसे ज्यादा चढे़. निफ्टी सीमेंट इंडेक्स में 1.90 फीसदी की तेजी रही. इसके बाद निफ्टी मेटल इंडेक्स 1.51 फीसदी चढ़ा. मीडिया इंडेक्स में 1.34 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स में 1.19 फीसदी की तेजी रही. केमिकल शेयरों में भी खरीदारी दिखी और निफ्टी केमिकल्स इंडेक्स 1.17 फीसदी मजबूत हुआ.

IT शेयरों ने मार्केट पर बनाया दबाव

IT सेक्टर शुक्रवार को मार्केट के लिए बड़ा दबाव रहा. निफ्टी IT इंडेक्स 1.03 फीसदी गिरकर बंद हुआ. निफ्टी 50 में TCS सबसे बड़ा गिरने वाला शेयर रहा और इसमें 4.11 फीसदी की गिरावट आई. Infosys 1.50 फीसदी, HCL Tech 1.27 फीसदी और Tech Mahindra 1.10 फीसदी नीचे बंद हुए. इसके अलावा Maruti में 1.82 फीसदी, Tata Steel में 0.96 फीसदी और Sun Pharma में 0.86 फीसदी की गिरावट रही.

HDFC Bank और Bajaj Finance ने संभाला मार्केट

दूसरी ओर फाइनेंशियल शेयरों में खरीदारी ने निफ्टी को सपोर्ट दिया. HDFC Bank 2.52 फीसदी चढ़ा और Bajaj Finance में 1.70 फीसदी की तेजी रही. SBI 0.93 फीसदी और Axis Bank 0.36 फीसदी ऊपर बंद हुए. Adani Ports में 1.85 फीसदी और Larsen & Toubro में 1.67 फीसदी की तेजी रही. IndiGo 1.36 फीसदी और UltraTech Cement तथा Power Grid करीब 1.20 फीसदी चढे़.

ये भी पढ़ें- दूसरे दिन ही पूरी तरह सब्सक्राइब हुआ NSE IPO, 1.08 गुना हुआ सब्सक्रिप्शन; संस्थागत निवेशकों ने जमकर लगाई बोली

कौन से शेयर रहे कमजोर

मार्केट में कुछ बडे़ शेयरों पर बिकवाली भी देखने को मिली. Titan 0.78 फीसदी, NTPC 0.71 फीसदी और ITC 0.47 फीसदी नीचे बंद हुए. Hindustan Unilever में 0.40 फीसदी और ICICI Bank में 0.30 फीसदी की गिरावट रही. इस तरह शुक्रवार को मार्केट में एक तरफ IT और कुछ बडे़ शेयरों पर दबाव रहा, जबकि दूसरी तरफ फाइनेंशियल, मेटल, सीमेंट और ब्रॉडर मार्केट ने मार्केट को संभाला.