क्या सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन? मोबाइल पर 13% GST घटाने की उठ रही मांग!
भारत दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग हब में से एक है और मोबाइल फोन एक बड़े एक्सपोर्ट प्रोडक्ट के तौर पर उभरा है. लेकिन स्मार्टफोन की घरेलू डिमांड कम हो रही है. इंडियन सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन यानी ICEA ने सरकार से मोबाइल फोन पर GST को 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी करने की अपील की है. इंडस्ट्री बॉडी का कहना है कि स्मार्टफोन की बढ़ती कीमतें, महंगी मेमोरी चिप्स, लंबा रिप्लेसमेंट साइकिल और 10000 रुपए से कम कीमत वाले फोन की घटती उपलब्धता घरेलू डिमांड पर दबाव डाल रही है.
ICEA का दावा है कि पिछले साल एंट्री-लेवल स्मार्टफोन की कीमतें लगभग 35 फीसदी से 45 फीसदी तक बढ़ी हैं, जबकि 10,000 रुपए से कम कीमत वाले स्मार्टफोन की उपलब्धता 5 फीसदी से भी कम हो गई है.
आज आपको वीडियो के जरिए कई जरूरी सवालों के जवाब मिलेंगे जैसे कि क्या GST कम होने से कस्टमर्स के लिए स्मार्टफोन सस्ते हो जाएंगे? क्या GST में कटौती से भारत में स्मार्टफोन की डिमांड फिर से बढ़ सकती है और अफोर्डेबल स्मार्टफोन मार्केट को बढ़ावा मिल सकता है?