Dividend-Bonus Share : अगले हफ्ते बंपर कमाई का मौका! ₹54 तक डिविडेंड, मिलेंगे फ्री शेयर, देखें रिकॉर्ड डेट

अगले सप्ताह शेयर बाजार में कई प्रमुख कंपनियों के कॉर्पोरेट एक्शन निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे. रिलायंस इंडस्ट्रीज, सिप्ला, एचडीएफसी एएमसी, बैंक ऑफ बड़ौदा और कोलगेट पामोलिव समेत कई कंपनियों की एक्स-डेट तय है. वहीं ट्रेंट और आनंद राठी वेल्थ बोनस शेयर देंगी, जबकि विप्रो का बायबैक भी निवेशकों की नजर में रहेगा.

Corporate Action Next Week Image Credit: Canva/ Money9

Corporate Action Next Week : अगले सप्ताह शेयर बाजार में कॉर्पोरेट एक्शन का दौर तेज रहने वाला है. कई बड़ी और चर्चित कंपनियां निवेशकों के लिए डिविडेंड, बोनस शेयर, बायबैक जैसे अहम ऐलान लागू करने जा रही हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज, सिप्ला, एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट, बैंक ऑफ बड़ौदा, अशोक लेलैंड और कोलगेट पामोलिव जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयर एक्स-डेट के चलते फोकस में रहेंगे. वहीं ट्रेंट और आनंद राठी वेल्थ बोनस शेयर का लाभ देने जा रही हैं, जबकि विप्रो ने शेयर बायबैक का ऐलान किया है. एक्स-डेट से पहले इन शेयरों में गतिविधि बढ़ सकती है.

कॉर्पोरेट एक्शन की पूरी लिस्ट

कंपनी का नामएक्स-डेटकॉर्पोरेट एक्शन
कोलगेट पामोलिव (इंडिया) लिमिटेड01 जून 2026अंतरिम डिविडेंड – ₹24.00 प्रति शेयर
एपिग्राल लिमिटेड01 जून 2026फाइनल डिविडेंड – ₹5.00 प्रति शेयर
सेटको ऑटोमोटिव लिमिटेड02 जून 2026अंतरिम डिविडेंड – ₹13.00 प्रति शेयर
आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड03 जून 2026बोनस शेयर 1:1
अशोक लेलैंड लिमिटेड03 जून 2026अंतरिम डिविडेंड – ₹2.50 प्रति शेयर
फोसेको इंडिया लिमिटेड03 जून 2026फाइनल डिविडेंड – ₹25.00 प्रति शेयर
मोनार्क सर्वेयर्स एंड इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स लिमिटेड03 जून 2026फाइनल डिविडेंड – ₹1.60 प्रति शेयर
नवनीत एजुकेशन लिमिटेड03 जून 2026अंतरिम डिविडेंड – ₹1.50 प्रति शेयर
रेमसन्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड03 जून 2026अंतरिम डिविडेंड – ₹0.20 प्रति शेयर
सर शादी लाल एंटरप्राइजेज लिमिटेड03 जून 2026अमलगमेशन (विलय)
रैलिस इंडिया लिमिटेड04 जून 2026फाइनल डिविडेंड – ₹3.00 प्रति शेयर
टेक्नोक्राफ्ट इंडस्ट्रीज (इंडिया) लिमिटेड04 जून 2026अंतरिम डिविडेंड – ₹20.00 प्रति शेयर
ट्रेंट लिमिटेड04 जून 2026बोनस शेयर 1:2
आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड05 जून 2026फाइनल डिविडेंड – ₹2.50 प्रति शेयर
बैंक ऑफ बड़ौदा05 जून 2026डिविडेंड – ₹8.50 प्रति शेयर
सिप्ला लिमिटेड05 जून 2026फाइनल डिविडेंड – ₹13.00 प्रति शेयर
एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड05 जून 2026फाइनल डिविडेंड – ₹54.00 प्रति शेयर
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड05 जून 2026फाइनल डिविडेंड – ₹1.65 प्रति शेयर
जेएसडब्ल्यू एनर्जी लिमिटेड05 जून 2026डिविडेंड – ₹2.00 प्रति शेयर
पोन्नी शुगर्स (इरोड) लिमिटेड05 जून 2026फाइनल डिविडेंड – ₹5.00 प्रति शेयर
क्यूजीओ फाइनेंस लिमिटेड05 जून 2026अंतरिम डिविडेंड – ₹0.15 प्रति शेयर
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड05 जून 2026फाइनल डिविडेंड – ₹6.00 प्रति शेयर
विप्रो लिमिटेड05 जून 2026शेयर बायबैक (कंपनी द्वारा शेयर वापस खरीदना)
Source – BSE

यह भी पढ़ें: ₹150 प्रति शेयर डिविडेंड पाने का आज अंतिम मौका, दमदार नतीजों के बाद शेयर 11% उछला

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.