FIIs का इन 7 मल्टीबैगर शेयरों पर फिर बढ़ा भरोसा, एक ने दिया 12,607% रिटर्न; अब क्यों लौटे विदेशी निवेशक?
FIIs ने लगातार दो तिमाहियों तक हिस्सेदारी घटाने के बाद जून 2026 तिमाही में कई शेयरों में फिर खरीदारी शुरू की है. Cupid, Sansera Engineering, Welspun Corp, Avalon Technologies और Diamond Power समेत कई शेयरों में FII हिस्सेदारी बढ़ी. इनमें Cupid ने पिछले एक साल में 726 फीसदी तक का जोरदार रिटर्न दिया है.

भारतीय शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs का रुख फिर बदलता दिख रहा है. कई शेयरों में लगातार दो तिमाहियों तक हिस्सेदारी घटाने के बाद FIIs ने जून 2026 तिमाही में दोबारा खरीदारी शुरू की है. कम से कम 7 शेयरों में FIIs ने दिसंबर 2025 और मार्च 2026 तिमाही के दौरान अपनी हिस्सेदारी घटाई थी. लेकिन जून 2026 तिमाही में उन्होंने इन कंपनियों में फिर हिस्सेदारी बढ़ाई है.
दिलचस्प बात यह है कि इनमें से कई शेयर पिछले एक साल में पहले ही जोरदार रिटर्न दे चुके हैं. एक शेयर ने तो निवेशकों को 726 फीसदी तक का रिटर्न दिया है.
जुलाई-अगस्त में भी लौटा FII का पैसा
भारतीय शेयर बाजार में FIIs का रुख भी हाल के महीनों में सुधरा है. इस साल के शुरुआती महीनों में ज्यादातर समय बिकवाली करने के बाद विदेशी निवेशक जुलाई और अगस्त में नेट खरीदार बने. Economic Times की रिपोर्ट के मुताबिक, FIIs ने जुलाई में भारतीय शेयरों में 11045 करोड़ रुपये की खरीदारी की. वहीं, अगस्त में 13123 करोड़ रुपये के भारतीय शेयर खरीदे है.
Cupid में सबसे ज्यादा रिटर्न
Cupid इस लिस्ट में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाला शेयर रहा है. पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में करीब 726 फीसदी की तेजी आई है. वहीं 5 साल में 12607 फीसदी की. FIIs की हिस्सेदारी सितंबर 2025 में 2.58 फीसदी थी. दिसंबर 2025 में यह घटकर 1.48 फीसदी और मार्च 2026 में 1.01 फीसदी रह गई. लेकिन जून 2026 तिमाही में FIIs ने जोरदार खरीदारी करते हुए अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 4.17 फीसदी कर ली.
यानी दो तिमाहियों तक बिकवाली करने के बाद विदेशी निवेशकों ने इस शेयर में फिर बड़ा दांव लगाया.
Sansera Engineering में भी बढ़ाई हिस्सेदारी
Sansera Engineering में भी FIIs ने दो तिमाही बाद खरीदारी की. कंपनी में FII हिस्सेदारी सितंबर में 19.58 फीसदी थी. यह दिसंबर में घटकर 19.36 फीसदी और मार्च में 18.79 फीसदी रह गई. जून 2026 तिमाही में FII हिस्सेदारी बढ़कर 21.52 फीसदी हो गई. पिछले एक साल में कंपनी का शेयर निवेशकों की रकम को करीब तीन गुना कर चुका है.
कंपनी के शेयर ने एक साल में 202 फीसदी का रिटर्न दिया है वहीं, पांच साल में 380 फीसदी का रिटर्न दिया है.
Welspun Corp में भी बढ़ा दांव
Welspun Corp में FII हिस्सेदारी सितंबर में 11.79 फीसदी थी. यह दिसंबर में घटकर 11.45 फीसदी और मार्च में 11.23 फीसदी रह गई. जून 2026 तिमाही में विदेशी निवेशकों ने फिर खरीदारी शुरू की और उनकी हिस्सेदारी बढ़कर 14.61 फीसदी पहुंच गई.
कंपनी के शेयर ने पिछले एक साल में 165 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं पांच साल में 2054 फीसदी का रिटर्न दिया है.
Avalon Technologies में भी लौटे FIIs
Avalon Technologies में FIIs की हिस्सेदारी सितंबर में 10.04 फीसदी थी. दिसंबर में यह घटकर 7.56 फीसदी और मार्च 2026 में 6.42 फीसदी रह गई. जून तिमाही में विदेशी निवेशकों ने फिर हिस्सेदारी बढ़ाकर 7.81 फीसदी कर ली.
पिछले एक साल में कंपनी के शेयर ने करीब 146 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं पांच साल में 392 फीसदी का रिटर्न.
Diamond Power में बढ़ी विदेशी हिस्सेदारी
Diamond Power Infrastructure में भी जून तिमाही के दौरान विदेशी निवेशकों की खरीदारी देखने को मिली. सितंबर में FII हिस्सेदारी 1.42 फीसदी थी. दिसंबर में यह घटकर 0.44 फीसदी और मार्च में 0.36 फीसदी रह गई. जून तिमाही में हिस्सेदारी बढ़कर 1.77 फीसदी पहुंच गई. कंपनी के शेयर ने पिछले एक साल में करीब 142 फीसदी का रिटर्न दिया है.
Happy Forgings में भी बढ़ी हिस्सेदारी
Happy Forgings में FII हिस्सेदारी सितंबर में 2.02 फीसदी थी. दिसंबर में यह घटकर 1.84 फीसदी और मार्च में 1.73 फीसदी रह गई. जून तिमाही में FIIs ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 1.88 फीसदी कर ली. पिछले एक साल में कंपनी के शेयर ने करीब 131 फीसदी का रिटर्न दिया है.
TFCI में सबसे तेज हिस्सेदारी बढ़ोतरी
Tourism Finance Corporation of India यानी TFCI में भी FIIs ने दो तिमाहियों की बिकवाली के बाद फिर खरीदारी की. सितंबर में उनकी हिस्सेदारी 4.61 फीसदी थी. दिसंबर में यह घटकर 4.34 फीसदी और मार्च में 2.77 फीसदी रह गई. जून तिमाही में FIIs की हिस्सेदारी बढ़कर 5.46 फीसदी हो गई. पिछले एक साल में TFCI के शेयर ने 110 फीसदी का रिटर्न दिया है.
इन शेयरों में भी बढ़ी FII हिस्सेदारी
Deccan Gold Mines में FII हिस्सेदारी सितंबर में 1.88 फीसदी थी. दिसंबर में यह 1.87 फीसदी और मार्च में 1.84 फीसदी रही. जून तिमाही में हिस्सेदारी बढ़कर 2.13 फीसदी पहुंच गई. पिछले एक साल में कंपनी के शेयर ने 100 फीसदी का रिटर्न दिया है.
वहीं, Shivalik Bimetal Controls में FII हिस्सेदारी सितंबर में 3.03 फीसदी थी. यह दिसंबर में 2.59 फीसदी और मार्च में 1.73 फीसदी रह गई. जून तिमाही में हिस्सेदारी बढ़कर 2.04 फीसदी हो गई. पिछले एक साल में शेयर ने 86.99 फीसदी का रिटर्न दिया है.
क्या सभी शेयरों में लौट रहे हैं FIIs?
हालांकि इस डेटा से यह नहीं कहा जा सकता कि विदेशी निवेशक पूरे बाजार में एक जैसी खरीदारी कर रहे हैं. FIIs फिलहाल चुनिंदा कंपनियों पर दांव लगा रहे हैं. वे उन शेयरों में दिलचस्पी दिखा रहे हैं जहां ग्रोथ, कमाई की संभावना, कारोबार की स्थिति, शेयर की लिक्विडिटी या सेक्टर से जुड़ी मजबूती दिखाई दे रही है. यानी विदेशी निवेशक अब भी पूरे बाजार में अंधाधुंध खरीदारी करने के बजाय चुनिंदा शेयरों को ही चुन रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- Lenskart Share: SoftBank बेच सकता है 2.6 फीसदी हिस्सेदारी, 300 मिलियन डॉलर की ब्लॉक डील की खबर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.