Lenskart Share: SoftBank बेच सकता है 2.6 फीसदी हिस्सेदारी, 300 मिलियन डॉलर की ब्लॉक डील की खबर
Lenskart Solutions में सोमवार को ब्लॉक डील की खबर से शेयर चर्चा में रहे. रिपोर्ट्स के मुताबिक SoftBank Vision Fund II से जुडी इकाई करीब 4.5 करोड़ शेयर यानी 2.6 फीसदी हिस्सेदारी लगभग 300 मिलियन डॉलर में बेच सकती है. डील का फ्लोर प्राइस 635 रुपये प्रति शेयर तय बताया गया है.
Highlights
- SoftBank से जुड़ी इकाई 2.6 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकती है.
- Lenskart का मुनाफा 182.3 फीसदी बढ़कर 228 करोड़ रुपये पहुंचा.
- ब्रोकरेज हाउस Lenskart पर बुलिश, Jefferies ने 680 रुपये.
Lenskart Solutions के शेयर सोमवार को ब्लॉक डील की खबर के बाद चर्चा में हैं. SoftBank Vision Fund II से जुड़ी यूनिट कंपनी में अपनी करीब 2.6 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकती है. करीब 4.5 करोड़ शेयरों की यह डील लगभग 300 मिलियन डॉलर की बताई जा रही है. डील के लिए 635 रुपये प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस तय होने की खबर है. कंपनी के मजबूत तिमाही नतीजों के बीच यह ब्लॉक डील निवेशकों के लिए अहम है. हालांकि, Money9live ने इस खबर की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है.
SoftBank बेच सकता है 2.6 फीसदी हिस्सा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, SoftBank Vision Fund II Lightbulb Cayman करीब 4.5 करोड़ शेयर बेच सकता है. यह कंपनी में करीब 2.6 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है. इस हिस्सेदारी की बिक्री से करीब 300 मिलियन डॉलर जुटाने की उम्मीद बताई गई है. डील के लिए 635 रुपये प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस रखा गया है. जून तिमाही के अंत में इस इकाई के पास Lenskart में 9.86 फीसदी हिस्सेदारी थी.
बिक्री के बाद क्या होगा
हिस्सेदारी बेचने वाले शेयरधारक पर बाकी हिस्सेदारी की बिक्री के लिए 45 दिन का लॉक इन पीरियड रहेगा. जून तिमाही के अंत में Lenskart में प्रमोटर संस्थाओं की हिस्सेदारी 18 फीसदी थी. वहीं पब्लिक शेयरधारकों के पास 82 फीसदी हिस्सेदारी थी. ब्लॉक डील में खरीदार कौन है इसकी अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. इसलिए डील के अंतिम स्वरूप पर नजर रखना जरूरी होगा.
पहली तिमाही में मुनाफा 182 फीसदी बढ़ा
Lenskart ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया था. कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 182.3 फीसदी बढ़कर 228 करोड़ रुपये पहुंच गया. इस दौरान कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 33.6 फीसदी बढ़कर 2,214 करोड़ रुपये रहा. EBITDA भी 61.3 फीसदी बढ़कर 589 करोड़ रुपये पहुंच गया. कंपनी के प्रदर्शन में भारत और अंतरराष्ट्रीय कारोबार दोनों का योगदान रहा.
मार्जिन में भी हुआ सुधार
कंपनी का कंसोलिडेटेड प्रोडक्ट मार्जिन पहली बार 70 फीसदी के पार पहुंच गया. जून तिमाही में यह मार्जिन 70.3 फीसदी रहा, जबकि एक साल पहले यह 68.7 फीसदी था. EBITDA मार्जिन भी 18 फीसदी से बढ़कर 21.7 फीसदी हो गया. भारत के कारोबार का EBITDA मार्जिन 21.4 फीसदी रहा. वहीं अंतरराष्ट्रीय कारोबार में यह मार्जिन 21.9 फीसदी दर्ज किया गया.
ये भी पढ़ें- Stock to Watch: RIL, BOB, IREDA जैसे शेयरों पर रखें नजर, आई हैं कॉरपोरेट से जुड़ी खबरें; दिख सकता है एक्शन
भारत और विदेश दोनों बाजारों में ग्रोथ
Lenskart के मुताबिक, पहली तिमाही में भारत से रेवेन्यू 30.7 फीसदी बढा. वहीं अंतरराष्ट्रीय कारोबार का रेवेन्यू 38 फीसदी बढ़ा. कंपनी की ग्रोथ में प्रीमियम प्रोडक्ट्स और नए बाजारों की भूमिका भी अहम मानी जा रही है. Jefferies के मुताबिक, भारत में मांग मजबूत बनी हुई है और कंपनी रोजाना करीब 70 हजार आई टेस्ट कर रही है. ऐसे में मजबूत मांग और बेहतर मार्जिन कंपनी की आगे की ग्रोथ के लिए अहम हो सकते हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले, मेटल और IT शेयरों में तेजी; इन्फोसिस, टाटा स्टील टॉप गेनर्स
Stock to Watch: RIL, BOB, IREDA जैसे शेयरों पर रखें नजर, आई हैं कॉरपोरेट से जुड़ी खबरें; दिख सकता है एक्शन
सेंसेक्स की नरमी से टॉप-10 कंपनियों को झटका, 4 कंपनियों का मार्केट कैप ₹87,960 करोड़ घटा
