डॉली खन्ना को डिविडेंड से बंपर कमाई, एक साल में ₹3.24 करोड़ का मुनाफा; क्या आप भी इन स्टॉक में करते हैं निवेश?

दिग्गज निवेशक Dolly Khanna का पोर्टफोलियो FY26 में एक बार फिर चर्चा में है. स्मॉल और मिडकैप शेयरों में निवेश के लिए मशहूर डॉली खन्ना ने इस साल सिर्फ डिविडेंड से करीब 3.24 करोड़ रुपये की कमाई की है. वे पेट्रोकेमिकल, स्टील, टेक्सटाइल और फाइनेंशियल सेक्टर की कई कंपनियों में निवेश करती है.

Dolly Khanna Image Credit: Canva/ Money9

Dolly Khanna Dividend Income: शेयर बाजार में नामचीन निवेशक Dolly Khanna का पोर्टफोलियो एक बार फिर चर्चा में है. स्मॉल और मिडकैप शेयरों में लंबे समय से निवेश करने वाली डॉली खन्ना ने FY26 में सिर्फ डिविडेंड से करीब 3.24 करोड़ रुपये की कमाई की है. पेट्रोकेमिकल, स्टील, टेक्सटाइल और फाइनेंशियल सेक्टर की कंपनियों ने उन्हें मजबूत इनकम दी.

लंबे समय की रणनीति से बना मजबूत पोर्टफोलियो

डॉली खन्ना अपनी धैर्यपूर्ण निवेश रणनीति के लिए जानी जाती हैं. वह उन कंपनियों में निवेश करना पसंद करती हैं जिनका बिजनेस मजबूत हो और लगातार कैश फ्लो आता हो. ताजा शेयरहोल्डिंग आंकड़ों के मुताबिक उनके पास 9 कंपनियों में निवेश है, जिनकी कुल वैल्यू 505.8 करोड़ रुपये से ज्यादा है. यही वजह है कि उनका पोर्टफोलियो केवल शेयरों की बढ़त से नहीं, बल्कि डिविडेंड से भी लगातार कमाई कर रहा है.

Chennai Petroleum और SPIC से हुई सबसे ज्यादा कमाई

Tradebrains की एक रिपोर्ट के अनुसार, Chennai Petroleum Corporation Limited ने FY26 में 5 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड दिया. डॉली खन्ना की हिस्सेदारी से उन्हें करीब 90 लाख रुपये की आय होने का अनुमान है. वहीं Southern Petrochemical Industries Corporation ने 2 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड दिया. कंपनी में उनके 55.72 लाख शेयर हैं, जिससे उन्हें लगभग 1.11 करोड़ रुपये की कमाई हुई.

यह भी पढ़ें: मधुसूदन केला का नया दांव, इन 4 कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी; 1 महीने में 80% तक उछले शेयर

Prakash Industries समेत

Prakash Industries ने 1.5 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड दिया, जिससे डॉली खन्ना को करीब 60.63 लाख रुपये मिले.
इसके अलावा Sarla Performance Fibers से लगभग 25.98 लाख रुपये और Emkay Global Financial Services से करीब 18.10 लाख रुपये डिविडेंड से कमाया है.

1 साल में ₹3.24 करोड़ का डिविडेंड

Prakash Pipes ने 2.4 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड दिया, जिससे करीब 9.7 लाख रुपये की आय हुई. वहीं 20 Microns से लगभग 8.78 लाख रुपये मिले. इन सभी कंपनियों से मिला डिविडेंड जोड़ने पर FY26 में डॉली खन्ना की कुल अनुमानित डिविडेंड आय करीब 3.24 करोड़ रुपये पहुंच गई.

Data Source – Trendlyne/Tradebrains

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.