1300% मल्टीबैगर रिटर्न का ट्रैक रिकॉर्ड, अब EV में एंट्री, मेगा ऑर्डर मिलते ही स्टॉक में लगा अपर सर्किट, ₹30 से सस्ता

बीते 5 वर्षों में करीब 1300% का शानदार रिटर्न देने वाली A-1 Limited के शेयरों में EV बिजनेस से जुड़ी बड़ी खबर के बाद तेजी देखी गई. कंपनी की सब्सिडियरी को 1,400 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के कन्फर्म्ड ऑर्डर मिले हैं, जिससे रेवेन्यू विजिबिलिटी बढ़ी और स्टॉक अपर सर्किट पर पहुंच गया.

ईवी स्टॉक Image Credit: FreePik

इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में जैसे ही किसी कंपनी से ठोस ऑर्डर की खबर आती है, बाजार की नजर तुरंत उस शेयर पर टिक जाती है. कुछ ऐसा ही नजारा A-1 Limited के शेयर में देखने को मिला, जब कंपनी के EV बिजनेस से जुड़ी अहम घोषणाओं के बाद स्टॉक 5% के अपर सर्किट पर पहुंच गया. लंबे समय से केमिकल ट्रेडिंग और लॉजिस्टिक्स में सक्रिय यह कंपनी अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश कर रही है, और शुरुआती संकेत निवेशकों को उत्साहित कर रहे हैं.

शेयर में क्यों आई तेजी

करीब ₹1,105 करोड़ के मार्केट कैप वाली A-1 Limited के शेयर गुरुवार को 24.04 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गए, जो पिछले बंद भाव ₹22.90 से 5% ज्यादा है. बीते एक साल में इस शेयर ने करीब 115% का रिटर्न दिया है. वहीं बीते पांच वर्षों में कंपनी के शेयरों ने 1300 फीसदी का रिटर्न दिया है. शेयर में यह तेजी कंपनी के EV कारोबार से जुड़ी नई प्रगति और कॉरपोरेट एक्शंस की वजह से आई.

बोर्ड ने 3:1 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दी है, यानी हर एक शेयर पर तीन बोनस शेयर मिलेंगे. इसका रिकॉर्ड डेट 31 दिसंबर 2025 तय किया गया है. इसके अलावा, शेयर का फेस वैल्यू ₹10 से घटाकर ₹1 करने का फैसला भी लिया गया है, जो 8 जनवरी 2026 से लागू होगा. इसका मकसद शेयर की लिक्विडिटी बढ़ाना है.

EV बिजनेस में बड़ा कदम

A-1 Limited की एसोसिएट कंपनी A-1 Sureja Industries ने 20 फरवरी 2026 को “Yellow EV” नाम का एक मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया है. यह ऐप इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ऑपरेशंस को सपोर्ट करने के लिए बनाया गया है और Google Play Store पर उपलब्ध है. इसके जरिए ऑनबोर्डिंग, सर्विस कोऑर्डिनेशन और वर्कफ्लो मैनेजमेंट को आसान बनाया जाएगा. कंपनी का मानना है कि जैसे-जैसे EV इकोसिस्टम बढ़ेगा, यह डिजिटल प्लेटफॉर्म ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा.

A-1 Limited ने A-1 Sureja Industries में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 51% कर ली है. EV से जुड़ी गतिविधियों और क्लीन मोबिलिटी पहल पर कंपनी का कंट्रोल और मजबूत हुआ है. कंपनी “Made in India, Made for India” रणनीति के तहत पार्टनर और फ्रेंचाइज मॉडल के जरिए असेंबली और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क तैयार कर रही है.

1,400 से ज्यादा ई-स्कूटर के पक्के ऑर्डर

कंपनी के लिए सबसे अहम खबर यह रही कि A-1 Sureja Industries को 1,400 से ज्यादा लो-स्पीड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के कन्फर्म्ड ऑर्डर मिले हैं. इनमें अहमदाबाद की Zipnova Enterprise से 525 यूनिट और नोएडा की Aayushman Engineering से 900 यूनिट के ऑर्डर शामिल हैं. ये ऑर्डर सस्ते और लो-स्पीड EV सेगमेंट में बढ़ती मांग की ओर इशारा करते हैं और कंपनी के EV बिजनेस की रेवेन्यू विजिबिलिटी को मजबूत करते हैं.

यह भी पढ़ें: रेलवे से ऑटोमेशन तक बढ़ती डिमांड, महंगे वैल्यूएशन के बावजूद क्यों नजर में बना हुआ है ABB India स्टॉक?

क्या है वित्तीय स्थिति?

1975 में स्थापित A-1 Limited केमिकल ट्रेडिंग और लॉजिस्टिक्स में जानी-पहचानी कंपनी है, जिसके पास 100 से ज्यादा टैंकरों का बेड़ा है. हालांकि Q3 FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 6 फीसदी घटकर ₹69.8 करोड़ और मुनाफा 4 फीसदी घटकर ₹0.96 करोड़ रहा, लेकिन EV बिजनेस से जुड़ी नई पहल भविष्य को लेकर निवेशकों की उम्मीदें बढ़ा रही हैं.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

Nifty Outlook FEB 27: लोअर शैडो के साथ बनी स्मॉल नेगेटिव कैंडल, जानें- निफ्टी का शॉर्ट टर्म सपोर्ट लेवल

इन 9 PSU कंपनियों में हिस्सेदारी घटा सकती है सरकार, आएगा OFS; जानें कहां और कितना मिलेगा खरीदारी का मौका

Apple Pay की खबर ने फिनटेक सेक्टर में मचाया तहलका, पेटीएम से लेकर पाइन लैब्स तक हिले; शेयर टूटे

Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स-निफ्टी फ्लैट बंद, फार्मा-ऑयल एंड गैस में बढ़त; मीडिया के शेयर टूटे

घाटे से मुनाफे में लौटीं ये 3 कंपनियां, डॉली खन्ना से लेकर सुनील कांत मुंजाल का लगा है दांव, Bluestone से लेकर Coffee Day लिस्ट में शामिल

126% अमेरिकी टैरिफ की आहट के बीच इस सोलर कंपनी को मिले ₹172 करोड़ के ऑर्डर, शेयर में आई तेजी, रखें फोकस में