Q4 में 70% उछला इस कंपनी का रेवेन्यू, लगभग जीरो हुआ कर्ज, शेयरों में भी आई तेजी; रखें नजर
मंगलवार के कारोबार में Exato Technologies का शेयर 3.11 फीसदी की बढ़त के साथ 338 रुपये पर कारोबार कर रहा था. फिलहाल शेयर लगभग 21 के PE मल्टीपल पर कारोबार कर रहा है. इसके साथ ही कंपनी लगभग कर्जमुक्त हो गई है. मार्च 2026 तिमाही में कंपनी ने शानदार Revenue Growth दर्ज की.

Exato Technologies Limited के शेयर मंगलवार को निवेशकों के फोकस में रहे. कंपनी के मजबूत तिमाही और सालाना नतीजों के बाद शेयर में खरीदारी देखने को मिली. कंपनी के शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली. कारोबार के दौरान शेयर ने 341 रुपये का उच्च स्तर और 317.05 रुपये का निचला स्तर छुआ. फिलहाल शेयर लगभग 21 के PE मल्टीपल पर कारोबार कर रहा है. इसके साथ ही कंपनी लगभग कर्जमुक्त हो गई है.
Q4 FY26 में Revenue में 70 फीसदी की छलांग
मार्च 2026 तिमाही में कंपनी ने शानदार Revenue Growth दर्ज की. कंपनी की कंसोलिडेटेड ऑपरेशनल आय तिमाही आधार पर 70.37 फीसदी बढ़कर 61.08 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो Q3 FY26 में 35.85 करोड़ रुपये थी. वहीं कुल आय भी 70.88 फीसदी बढ़कर 61.54 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, इस दौरान कंपनी के कुल खर्च भी तेजी से बढ़े. Q4 में खर्च 89.20 फीसदी बढ़कर 54.71 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछली तिमाही में 28.92 करोड़ रुपये था.
ज्यादा निवेश के कारण दबा मुनाफा
कंपनी ने विस्तार योजनाओं को ध्यान में रखते हुए Q4 के दौरान कारोबार और संगठनात्मक ढांचे में बड़ा निवेश किया. इसी वजह से EBITDA तिमाही आधार पर 3.80 फीसदी घटकर 6.83 करोड़ रुपये रह गया. EBITDA Margin भी घटकर 11.18 फीसदी पर आ गया, जो पिछली तिमाही के मुकाबले 43.54 फीसदी कम है. वहीं PAT 7.77 फीसदी घटकर 4.24 करोड़ रुपये रहा, जबकि Q3 FY26 में यह 4.60 करोड़ रुपये था.
FY26 में शानदार प्रदर्शन
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 की बात करें तो कंपनी का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा. FY26 में ऑपरेशनल आय 35.23 फीसदी बढ़कर 168 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो FY25 में 124.23 करोड़ रुपये थी. नेट प्रॉफिट 66.65 फीसदी बढ़कर 16.09 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 9.65 करोड़ रुपये था. कंपनी का Net Profit Margin भी 7.77 फीसदी से बढ़कर 9.58 फीसदी हो गया.लवहीं EBITDA 59.29 फीसदी बढ़कर 25.39 करोड़ रुपये पहुंच गया और EBITDA Margin बढ़कर 15.12 फीसदी हो गया.
IPO के बाद बदली कंपनी की तस्वीर
Exato Technologies दिसंबर 2025 में BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई थी. कंपनी ने IPO के जरिए 37.45 करोड़ रुपये जुटाए थे. IPO को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी और यह 947 गुना सब्सक्राइब हुआ था. लिस्टिंग के दिन शेयर ने करीब 90 फीसदी का प्रीमियम भी दिया था.
बैलेंस शीट हुई और मजबूत
IPO के बाद कंपनी की वित्तीय स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. FY26 के अंत तक कंपनी के कुल शेयरधारक फंड (Shareholders’ Funds) 108.53 फीसदी बढ़कर 88.31 करोड़ रुपये पहुंच गए, जो FY25 में 42.35 करोड़ रुपये थे. साथ ही कंपनी लगभग कर्जमुक्त हो गई है. कंपनी का लांग टर्म कर्ज 91.87 फीसदी घटकर केवल 0.66 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले वर्ष 8.14 करोड़ रुपये था.
भविष्य की ग्रोथ पर बड़ा दांव
31 मार्च 2026 तक Intangible Assets Under Development बढ़कर 28.40 करोड़ रुपये हो गए, जो चल रहे प्रोडक्ट डेवलपमेंट प्रयासों को दर्शाता है. वहीं कंपनी के पास नकद, बैंक बैलेंस और अन्य लिक्विड एसेट्स के रूप में 41.28 करोड़ रुपये उपलब्ध थे, जो भविष्य की विस्तार योजनाओं को समर्थन देने के लिए मजबूत स्थिति मानी जा रही है.
शेयर का प्रदर्शन
मंगलवार के कारोबार में Exato Technologies का शेयर 3.11 फीसदी की बढ़त के साथ 338 रुपये पर कारोबार कर रहा था.
- पिछले 1 सप्ताह में गिरावट: 5.08 फीसदी
- पिछले 3 महीने में तेजी: 8.04 फीसदी
इसे भी पढ़ें- गिरते बाजार में तहलका मचा रहा ये शेयर! 18% की आई रैली, 52-वीक लो से लगातार भाग रहा स्टॉक
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.