हर शेयर पर ₹69 तक की कमाई कर रही ये 3 कर्जमुक्त कंपनियां, 219% तक उछला शेयर, लिस्ट में HDFC AMC शामिल
शेयर बाजार में सही निवेश के लिए मजबूत फंडामेंटल्स वाली कंपनियों का चयन बेहद अहम होता है. EPS जैसे महत्वपूर्ण पैरामीटर के आधार पर कुछ कंपनियां निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प बनकर उभरी हैं. खास बात यह है कि ये कंपनियां कर्जमुक्त हैं और लगातार अच्छा रिटर्न दे रही हैं, जिससे निवेशकों का भरोसा और आकर्षण तेजी से बढ़ रहा है.
Stocks EPS Above ₹65 : शेयर बाजार में निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल्स का विश्लेषण करना बेहद जरूरी होता है. इसमें डेट-टू-इक्विटी रेश्यो, P/E रेश्यो, मार्केट कैप, डिविडेंड और EPS (Earnings Per Share) जैसे महत्वपूर्ण पैरामीटर शामिल होते हैं.
EPS यह दर्शाता है कि कंपनी प्रति शेयर कितना मुनाफा कमा रही है. इन्हीं पैरामीटर में से EPS के आधार पर तीन कंपनियों GM Breweries, HDFC AMC और ICICI Prudential AMC का चयन किया गया है, जिनका EPS लगभग 65 से 68 रुपये के बीच है. यह दर्शाता है कि ये कंपनियां प्रति शेयर मजबूत कमाई कर रही हैं. इन कंपनियों की एक खासियत यह भी है कि ये लगभग कर्जमुक्त हैं, जिससे इनका वित्तीय जोखिम कम होता है.
G M Breweries
G M Breweries का EPS यानी Earning Per Share 68.64 रुपये है. इसका मतलब है कि कंपनी को हर शेयर पर 12 महीने में 68 से 69 रुपये की कमाई होती है.

रिटर्न कितना दिया?
- 1 साल में – 44% रिटर्न
- 3 साल में – 108% रिटर्न
- 5 साल में – 204% रिटर्न
HDFC AMC
HDFC AMC का EPS यानी Earning Per Share 66.75 रुपये है. इसका मतलब है कि कंपनी को हर शेयर पर 12 महीने में 66 से 67 रुपये की कमाई होती है.

रिटर्न कितना दिया?
- 1 साल में – 35% रिटर्न
- 3 साल में – 219% रिटर्न
- 5 साल में – 95% रिटर्न
यह भी पढ़ें: इन तीन डेट फ्री कंपनियों पर रखें नजर, भाव ₹100 से भी कम, 5 साल में 4400% तक उछला शेयर, फंडामेंटल्स भी दमदार
ICICI AMC
ICICI AMC का EPS यानी Earning Per Share 66.73 रुपये है. इसका मतलब है कि कंपनी को हर शेयर पर 12 महीने में 66 से 67 रुपये की कमाई होती है.

रिटर्न कितना दिया?
ICICI AMC दिसंबर 2025 में बाजार में लिस्ट हुई है. तब से लेकर अब तक, यानी लगभग तीन महीनों में, कंपनी ने 30 फीसदी का रिटर्न दिया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Q4 में 70% उछला इस कंपनी का रेवेन्यू, लगभग जीरो हुआ कर्ज, शेयरों में भी आई तेजी; रखें नजर
Stocks to Watch: 3 जून को Infosys, Canara Bank समेत रडार पर रखें ये शेयर, दिख सकता है जोरदार एक्शन!
ब्रोकरेज को इन 3 शेयरों में दिख रहा दम, 9 फीसदी तक उछाल का टारगेट; जानें स्टॉप लॉस और टारगेट प्राइस
