इन तीन डेट फ्री कंपनियों पर रखें नजर, भाव ₹100 से भी कम, 5 साल में 4400% तक उछला शेयर, फंडामेंटल्स भी दमदार

शेयर बाजार में कम कीमत वाले लेकिन मजबूत फंडामेंटल्स वाले स्टॉक्स निवेशकों के लिए बड़ा मौका बन सकते हैं. खासकर वे कंपनियां जो कर्ज मुक्त हों और लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हों. ऐसी ही तीन कंपनियों ने न केवल लंबी अवधि में मल्टीबैगर रिटर्न दिया है, बल्कि कम कीमत पर भी निवेशकों को शानदार कमाई का मौका दिया है.

Multibagger Return Stocks: शेयर बाजार में निवेशक ऐसे स्टॉक्स की तलाश में रहते हैं जो तगड़ा मुनाफा देने की क्षमता रखते हों. अगर शेयर की कीमत कम हो, तो यह सोने पर सुहागा हो जाता है. ऐसी ही कुछ कंपनियों के बारे में इस रिपोर्ट में बताया गया है, जिनके शेयर 100 रुपये से भी कम कीमत पर उपलब्ध हैं और जिन्होंने निवेशकों को लॉन्ग टर्म में मल्टीबैगर रिटर्न दिया है, वहीं शॉर्ट टर्म में भी पैसे दोगुने तक किए हैं.

Premier Polyfilm

इस लिस्ट में आर्टिफिशियल लेदर बनाने वाली कंपनी Premier Polyfilm पहले स्थान पर है. कंपनी विनाइल फ्लोरिंग, पॉली विनाइल क्लोराइड (पीवीसी) शीट और आर्टिफिशियल चमड़े के कपड़े बनाती है. कंपनी का शेयर लगभग 55 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है. इसने शॉर्ट टर्म में भले ही निवेशकों को थोड़ा निराश किया है, लेकिन 3 से 5 साल में इसने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. तीन साल में स्टॉक में 237 फीसदी से अधिक की तेजी आई है, वहीं पांच साल में यह बढ़कर 678 फीसदी हो गया है. यानी पांच साल तक इसमें बने रहने वाले निवेशकों के पैसे 6 गुना से अधिक बढ़े हैं.

इसकी एक खासियत यह भी है कि कंपनी पर कोई कर्ज नहीं है. इसलिए अनिश्चित परिस्थितियों में भी कंपनी संकट से निकल सकती है. साथ ही, कंपनी के वित्तीय नतीजे भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 89.76 करोड़ रुपये रहा, वहीं मुनाफा 9.28 करोड़ रुपये रहा.

फंडामेंटल्स

पैरामीटरवैल्यू
मार्केट कैप (Market Cap)₹586 करोड़
पी/ई अनुपात (P/E Ratio – TTM)20.29
पी/बी अनुपात (P/B Ratio)4.45
इंडस्ट्री पी/ई46.66
ऋण-से-इक्विटी अनुपात (Debt to Equity)0.00
आरओई (ROE)19.90%
ईपीएस (EPS – TTM)2.76
डिविडेंड यील्ड0.27%
बुक वैल्यू12.59
फेस वैल्यू1
सोर्स – Groww

Starlineps Enterprises

डायमंड और ज्वैलरी सेक्टर की कंपनी Starlineps Enterprises इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है. कंपनी के शेयर लगभग 14 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं. इस स्टॉक ने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है. केवल 6 महीनों में ही कंपनी ने 300 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है. यानी एक साल से भी कम समय में निवेश की रकम तीन गुना बढ़ गई है. वहीं एक साल में 186 फीसदी और पांच साल में स्टॉक 157 फीसदी से अधिक उछला है.

कंपनी पर कर्ज न के बराबर है, क्योंकि इसका डेट-टू-इक्विटी रेश्यो 0.26 है. दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 20.21 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमाया, वहीं मुनाफा 0.73 करोड़ रुपये रहा.

कंपनी के फंडामेंटल्स

पैरामीटरवैल्यू
मार्केट कैप (Market Cap)₹515 करोड़
पी/ई अनुपात (P/E Ratio – TTM)236.17
पी/बी अनुपात (P/B Ratio)11.26
इंडस्ट्री पी/ई56.63
ऋण-से-इक्विटी अनुपात (Debt to Equity)0.26
आरओई (ROE)8.32%
ईपीएस (EPS – TTM)0.06
डिविडेंड यील्ड0.00%
बुक वैल्यू1.26
फेस वैल्यू1
सोर्स – Groww

Cupid

कंडोम बनाने वाली कंपनी Cupid मल्टीबैगर रिटर्न देने के लिए निवेशकों के बीच मशहूर है. कंपनी के शेयर 95.58 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं. हाल ही में कंपनी ने बोनस शेयर भी दिया है. रिटर्न की बात करें तो पांच साल में कंपनी ने 540 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है. यानी एक लाख रुपये का निवेश बढ़कर 5 लाख 40 हजार रुपये हो गया. वहीं तीन साल में 3,494 फीसदी और पांच साल में 4,407 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.

कंपनी पर कर्ज न के बराबर है और इसकी वित्तीय स्थिति भी मजबूत है. दिसंबर में कंपनी ने 104 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 32.83 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है.

कंपनी के फंडामेंटल्स

पैरामीटरमान
मार्केट कैप (Market Cap)₹12,842 करोड़
पी/ई अनुपात (P/E Ratio – TTM)154.03
पी/बी अनुपात (P/B Ratio)33.68
इंडस्ट्री पी/ई50.08
डेट-इक्विटी रेश्यो (Debt to Equity)0.07
आरओई (ROE)16.20%
ईपीएस (EPS – TTM)0.62
डिविडेंड यील्ड0.00%
बुक वैल्यू2.84
फेस वैल्यू1
सोर्स – Groww

यह भी पढ़ें: Stocks to Watch: Wipro-RVNL समेत इन 18 कंपनियों पर रहेगी निवेशकों की नजर, शेयरों में दिख सकती है हलचल

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.