कंडोम बनाने वाली कंपनी का कमाल: 3727% रिटर्न, जीरो कर्ज; अब कंपनी देने जा रही है 4 फ्री शेयर, जानें रिकॉर्ड डेट
कंडोम और हेल्थकेयर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी Cupid Limited ने अपने निवेशकों के लिए बड़ा ऐलान किया है. कंपनी 4:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने जा रही है, जिसकी एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 9 मार्च 2026 तय की गई है. मजबूत वित्तीय प्रदर्शन और पिछले कुछ वर्षों में शानदार रिटर्न के कारण निवेशकों की नजर अब इस शेयर पर टिकी हुई है.
Debt free Cupid Bonus Share news: कंडोम और हेल्थकेयर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी Cupid Limited अगले हफ्ते अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने जा रही है. कंपनी ने हाल ही में बोनस इश्यू की रिकॉर्ड डेट का ऐलान किया है, जिसके बाद शेयरधारकों को अतिरिक्त शेयर मिलेंगे. इस खबर के बाद बाजार में कंपनी के शेयर को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ने वाली है. इस ऐलान के बाद कंपनी पर निवेशकों की नजर इसलिए भी रहेगी क्योंकि बीते 3 से लेकर 5 साल में इसके शेयर ने निवेशकों को मालामाल किया है.
4:1 बोनस शेयर का ऐलान
Cupid Limited ने अपने निवेशकों को 4:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने की घोषणा की है. इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक के पास कंपनी का 1 शेयर है तो उसे अतिरिक्त 4 शेयर मिलेंगे. इसका एक्स-डेट 9 मार्च 2026 तय किया गया है और रिकॉर्ड डेट भी 9 मार्च 2026 ही है. रिकॉर्ड डेट तक जिन निवेशकों के नाम कंपनी के रिकॉर्ड में होंगे, उन्हें बोनस शेयर मिलेंगे.
कैसा है शेयर का हाल?
Cupid के शेयर का भाव 402.20 रुपये है. बीते एक सप्ताह में इसके शेयर में 2.5 फीसदी से अधिक की तेजी आई है. बोनस शेयर के ऐलान के बाद इसके शेयर में हलचल देखी जा सकती है. बीते 6 महीने में इसने 129 फीसदी से अधिक तक रिटर्न दिए हैं. वहीं तीन साल में इसने 3017 फीसदी और पांच साल में 3727 फीसदी से अधिक तक रिटर्न दिए हैं. निवेशकों के लिए अच्छी बात यह है कि कंपनी पर न के बराबर कर्ज है. इसका मार्केट कैप 10,811 करोड़ रुपये है.
यह भी पढ़ें: अगले हफ्ते निवेशकों के लिए खुशखबरी: बोनस शेयर से लेकर डिविडेंड तक कई कॉरपोरेट एक्शन, जानें रिकॉर्ड डेट
कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत?
बीते दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 104 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमाया है. सितंबर तिमाही में यह 90.23 करोड़ रुपये, जून में 64.74 करोड़ और मार्च में 61.11 करोड़ रुपये रहा है. मुनाफे की बात करें तो दिसंबर में प्रॉफिट 32.83 करोड़, सितंबर तिमाही में 24.13 करोड़, जून में 15.01 करोड़ और मार्च तिमाही में 11.51 करोड़ रुपये रहा. बीते कई तिमाहियों से कंपनी का रेवेन्यू और प्रॉफिट दोनों लगातार बढ़ते जा रहे हैं. यही वजह है कि कंपनी में लगातार निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है.
क्या करती है कंपनी?
1993 में स्थापित Cupid Limited वैश्विक स्तर पर कंडोम और हेल्थकेयर प्रोडक्ट बनाने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक है. कंपनी पुरुष और महिला कंडोम, पर्सनल लुब्रिकेंट्स और कई तरह के डायग्नोस्टिक टेस्ट किट बनाती है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
₹24,600 करोड़ का IPO धमाका! अगले हफ्ते NSE और Hero Motors समेत 11 कंपनियां जुटाएंगी पैसा
SEBI का बड़ा बदलाव! क्लोजिंग ऑक्शन से एक्सपायरी सेटलमेंट तक बदलेंगे शेयर बाजार के ये नियम
अभी और कितना गिरेगा बाजार? Nifty 50 के ये लेवल टूटे तो बढ़ सकती है मुश्किल!
