Apollo Hospitals से Aether Industries तक इन 4 शेयरों में खरीदारी की सलाह, जानें टारगेट और स्टॉप लॉस
शेयर बाजार के विशेषज्ञों ने आगामी दिनों के लिए कुछ चुनिंदा स्टॉक्स पर अपनी राय दी है, जिनमें शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म दोनों तरह के निवेश के अवसर शामिल हैं. अरुण मन्त्री ने Apollo Hospitals को अपने पसंदीदा स्टॉक्स में से एक बताया है, जहाँ ₹8625 के आसपास यह स्टॉक ₹8850 तक के लक्ष्य दिखा सकता है. इसके लिए ₹8538 का स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी गई है. उनका मानना है कि Apollo Hospitals ऑल-टाइम हाई ब्रेकआउट के बाद एक नई तेजी के लिए तैयार है.
इसके अलावा, अरुण मन्त्री ने Motherson Sumi Wiring पर भी सकारात्मक रुख दिखाया है. यह स्टॉक ₹40.71 पर कारोबार कर रहा है और ₹40 के स्तर पर खरीदने के लिए आकर्षक बताया गया है. इसके लिए ₹38 का स्टॉप लॉस और ₹44-₹45 तक के लक्ष्य सुझाए गए हैं.