ले डूबेगी बैंक वाली SIP, बैंकिंग शेयरों से पैसा क्यों निकाल रहे विदेशी निवेशक
विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) इस साल बैंकिंग शेयरों में लगातार बिकवाली कर रहे हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि भारतीय बैंकिंग सेक्टर कमजोर हो गया है. विशेषज्ञों के अनुसार, बैंकिंग शेयरों में अधिक लिक्विडिटी होने के कारण एफआईआई बड़ी मात्रा में आसानी से अपने निवेश निकाल पा रहे हैं. इसके अलावा, अमेरिकी बॉन्ड पर बेहतर रिटर्न, रुपये की कमजोरी और वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते वे भारत से कुछ निवेश बाहर ले जा रहे हैं. दूसरी ओर, घरेलू म्यूचुअल फंड और संस्थागत निवेशक अब भी HDFC Bank, ICICI Bank, Axis Bank और Kotak Mahindra Bank जैसे मजबूत बैंकिंग शेयरों में निवेश बढ़ा रहे हैं. इसलिए केवल एफआईआई की बिकवाली देखकर घबराने की जरूरत नहीं है.
More Videos
SIF| Specialized Investment Fund| SIF vs SIP |AIF vs SIF|PMS vs SIF|रईस बनने का तरीका सीख लो!
SIP में ये 2 गलतियां पड़ सकती हैं भारी! एक्सपर्ट ने बताया कहां करें बदलाव
पोर्टफोलियो में ओवरलैपिंग से कैसे बचें? Mid & Small Cap SIP में कितना रिस्क है? SIP बेहतर है या Lumpsum?
