SIP में अपनाएं Step-Up का फॉर्मूला, ऐसे बन जाएगा आपका करोड़ों का फंड!
इस वीडियो में आज आपको Step-Up SIP का महत्व समझाया जाएगा, नियमित रूप से हर साल अपनी SIP राशि में वृद्धि करने से लंबे समय में फंड कई गुना तेजी से बढ़ता है. मान लीजिए कि आप हर महीने 12000 रुपए की SIP करते हैं और हर साल 10 फीसदी स्टेप-अप एसआईपी करते हैं तो 20 साल में 13 फीसदी रिटर्न के हिसाब से आपके लगभग 2.5 करोड़ रुपए का फंड बन जाएगा. वहीं, अगर स्टेप-अप एसआईपी को बढ़ा दिया जाए और 19 फीसदी कर दिया जाए तो कॉर्पस 5 करोड़ से भी ज्यादा का हो जाएगा.
निवेश जितनी कम उ्रम में आप शुरू करेंगे और हर साल स्टेप-अप को जारी रखेंगे तो कंपाउंडिंग का फायदा आपको मिलता जाएगा. इस वीडियो में आपको इस बात की विस्तार से जानकारी मिलेगी कि SIP से कैसे बनेगा बड़ा पैसा? SIP में Step-Up कैसे करें? लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट कैसे करें? लक्ष्य तय कर कैसे करें SIP?
