फ्री में कमाई कराएंगे जेरोधा के नितिन कामथ !
भारतीय वित्तीय बाजार में म्यूचुअल फंड्स के वितरण मॉडल को लेकर एक बड़ी बहस छिड़ गई है. डायरेक्ट और रेगुलर म्यूचुअल फंड्स के बीच का यह विवाद निवेशकों के लिए महत्त्वपूर्ण है. हाल ही में, जेरोधा के संस्थापक नितिन कामत ने एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जेरोधा अपने कॉइन प्लेटफॉर्म पर डायरेक्ट म्यूचुअल फंड प्लान्स को हमेशा मुफ्त उपलब्ध कराएगा. इसका अर्थ है कि निवेशकों से डायरेक्ट म्यूचुअल फंड खरीदने के लिए कोई अतिरिक्त प्लेटफॉर्म फीस नहीं ली जाएगी.
यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब ग्रो जैसे प्लेटफॉर्म्स ने रेगुलर म्यूचुअल फंड्स का विकल्प भी जोड़ना शुरू कर दिया है, जिससे यह अटकलें लगने लगी थीं कि क्या डायरेक्ट म्यूचुअल फंड्स में निवेश करना महंगा हो जाएगा या उनकी निःशुल्क सुविधा समाप्त हो जाएगी. ग्रो ने भी स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि उनके डायरेक्ट म्यूचुअल फंड्स हमेशा की तरह मुफ्त रहेंगे और रेगुलर प्लान्स केवल उन निवेशकों के लिए एक अतिरिक्त विकल्प हैं जिन्हें निवेश संबंधी सलाह की आवश्यकता होती है.
More Videos
SIP + Lumpsum: MFs में पैसा लगाने का बेस्ट तरीका सीख लें? पैसा झोंका लंपसम, इंवेस्टमेंट में कितना दम?
10 हजार की SIP से बन सकते हैं ₹15 करोड़, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
ले डूबेगी बैंक वाली SIP, बैंकिंग शेयरों से पैसा क्यों निकाल रहे विदेशी निवेशक
