सैकड़ों स्कीम्स ने कराया निवेशकों का घाटा, SIP पोर्टफोलियो का हाल क्यों है बेहाल
इस वीडियो में वित्त वर्ष 2026 के दौरान घाटे में चल रही म्यूचुअल फंड योजनाओं में हुई तीन गुना बढ़ोतरी पर विस्तार से चर्चा की गई है, शो में एंकर ने फाइनेंस विभाग के एक्सपर्ट्स के साथ मिलकर इन विषयों का विश्लेषण किया हैं कि बाजार के इस दौर में नुकसान देने वाली स्कीम्स की तादाद क्यों बढ़ रही है और इसका SIP इन्वेस्टर्स पर क्या प्रभाव पड़ रहा है. वे दर्शकों को सलाह देते हैं कि बाजार के उतार-चढ़ाव से घबराकर SIP बंद न करें, बल्कि अपने वित्तीय लक्ष्यों के हिसाब से पोर्टफोलियो को रीबैलेंस करें और सही रणनीति के साथ निवेश जारी रखें. अगर आप इन्वेस्टमेंट जैसे फील्ड में अभी बिगिनर हैं, पर इन्वेस्टमेंट की चाह रखते हैं, और एक सुरक्षित पोर्टफोलियो रखते हुए इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो ये वीडियो आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है
