डीमर्जर के बाद Vedanta के शेयरों पर आया दिग्गजों की रिपोर्ट, जानें किस Share में है सबसे ज्यादा कमाई का दम?
वेदांता समूह का डिमर्जर 15 जून को पूरा हो गया, जिसके बाद एक बड़ी कंपनी की जगह पांच अलग-अलग कंपनियां शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो गईं. अब निवेशकों को एल्युमीनियम, पावर, ऑयल एंड गैस, आयरन एंड स्टील तथा वेदांता लिमिटेड जैसे अलग-अलग कारोबारों में सीधे निवेश करने का अवसर मिल रहा है. पहले सभी व्यवसाय एक ही कंपनी के अंदर होने के कारण उनकी सही कीमत और प्रदर्शन को समझना कठिन था. डिमर्जर के बाद हर कंपनी की अपनी बैलेंस शीट और वित्तीय रिपोर्ट होगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और निवेशकों को बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलेगी.
विशेषज्ञों और ब्रोकरेज रिपोर्टों के अनुसार, वेदांता एल्युमीनियम को सबसे मजबूत और आकर्षक कंपनी माना जा रहा है. इसकी वजह एल्युमीनियम की बढ़ती वैश्विक मांग, विस्तार की योजनाएं और भविष्य में कमाई की बेहतर संभावनाएं हैं.
More Videos
Adani AGM के बाद एक्सपर्ट की बड़ी सलाह! अदाणी शेयरों में मुनाफावसूली करें या बने रहें?
AGM के बाद Anshul Jain ने अदाणी के शेयरों पर क्या सलाह दी?
Stock Market Crash Warning: दिग्गज मार्क फेबर की बड़ी वॉर्निंग, क्यों टूटे दुनियाभर के बाजार?
