FII को पसंद आए ये 3 पावर स्टॉक, जून तिमाही में बढ़ाई हिस्सेदारी, क्या आपके पोर्टफोलियो में हैं ये शेयर?
भारत के पावर सेक्टर में विदेशी संस्थागत निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है. जून 2026 तिमाही में FII ने Hitachi Energy India, JSW Energy, Waaree Energies में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. इन कंपनियों को मजबूत ऑर्डर बुक, क्षमता विस्तार, रिन्यूएबल एनर्जी, डेटा सेंटर और बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर में बढ़ते निवेश का फायदा मिल रहा है.

Power Stocks: देश का पावर सेक्टर इस समय तेजी से विस्तार कर रहा है है. बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है और सरकार रिन्यूएबल एनर्जी, ट्रांसमिशन और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दे रही है. ऐसे माहौल में विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FII ने भी इस सेक्टर में दिलचस्पी बढ़ाई है. जून 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग आंकड़ों के अनुसार FII ने 3 पावर कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. आइए जानते हैं कौन सी हैं ये कंपनियां और क्यों इन पर बाजार की नजर बनी हुई है.
Hitachi Energy India
Hitachi Energy India पावर ट्रांसमिशन और ग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी प्रमुख कंपनी है. जून तिमाही में FII की हिस्सेदारी 11.68 फीसदी से बढ़कर 12.44 फीसदी हो गई. कंपनी का ऑर्डर बुक करीब 2.95 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच चुका है, जिससे आने वाले कई वर्षों की कमाई का अनुमान मजबूत हुआ है. कंपनी रिन्यूएबल एनर्जी, डेटा सेंटर और रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन जैसे क्षेत्रों से भी बड़ा कारोबार हासिल कर रही है. इसके अलावा कंपनी क्षमता विस्तार पर भी निवेश कर रही है.
JSW Energy
JSW Energy देश की बड़ी प्राइवेट इलेक्ट्रिसिटी प्रोडक्शन करने वाली कंपनियों में शामिल है. कंपनी थर्मल, सोलर, विंड, हाइड्रो और एनर्जी स्टोरेज जैसे कई सेक्टर में काम कर रही है. जून तिमाही में FII की हिस्सेदारी 9.74 फीसदी से बढ़कर 11.41 फीसदी हो गई. कंपनी ने पिछले दो साल में अपनी प्रोडक्शन कैपेसिटी लगभग दोगुनी कर ली है. आने वाले समय में 3 गीगावाट नई क्षमता शुरू करने और बड़े निवेश की योजना भी बनाई गई है.
यह भी पढ़ें- 72% तक भागेगा ये रियल एस्टेट स्टॉक! ब्रोकरेज ने बोला- खरीदो, जानें किन वजहों से पकड़ेगा रफ्तार?
Waaree Energies
Waaree Energies भारत की सबसे बड़ी सोलर मॉड्यूल बनाने वाली कंपनियों में से एक है. जून तिमाही में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 7.06 फीसदी से बढ़कर 8.57 फीसदी हो गई. कंपनी के पास 5.30 लाख करोड़ रुपये का मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन है. कंपनी सोलर सेल, बैटरी स्टोरेज और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे सेक्टर में तेजी से विस्तार कर रही है. इसके साथ ही कंपनी का बैलेंस शीट भी मजबूत माना जाता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.