FII, DII से लेकर प्रमोटर्स तक की पसंद बने ये 3 स्टॉक, ताबड़तोड़ कर रहे खरीदारी; क्या आपके पोर्टफोलियो में हैं शामिल?
FII, DII और Promoters ने हालिया तिमाही में Eveready Industries, Aeroflex Enterprises और Arrow Greentech में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. किसी कंपनी में तीनों वर्गों के निवेशकों की एक साथ बढ़ती हिस्सेदारी को बाजार में सकारात्मक संकेत माना जाता है.

Smallcap Stocks: शेयर बाजार में निवेशकों की नजर अक्सर उन कंपनियों पर रहती है, जहां बड़े निवेशक लगातार दांव लगा रहे हों. खासकर जब प्रमोटर्स, Foreign Institutional Investors (FII) और Domestic Institutional Investors (DII) तीनों एक साथ किसी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाएं, तो इसे बाजार में एक मजबूत संकेत माना जाता है. हालिया शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, ऐसी स्मॉलकैप कंपनियां सामने आई हैं, जिनमें इन तीनों श्रेणियों के निवेशकों ने एक साथ खरीदारी की है.
Eveready Industries पर बढ़ा भरोसा
Eveready Industries देश की सबसे चर्चित ड्राई-सेल बैटरी कंपनियों में से एक है. कंपनी बैटरी के अलावा लाइटिंग प्रोडक्ट्स भी बनाती है. पिछले कुछ वर्षों में कंपनी कमजोर मुनाफे और ज्यादा कर्ज जैसी चुनौतियों से जूझ रही थी, लेकिन अब इसकी वित्तीय स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा है. कंपनी का कर्ज कम हुआ है और ऑपरेटिंग मार्जिन 11 फीसदी से अधिक पहुंच चुका है.
इक्विटीमास्टर की रिपोर्ट के मुताबिक, हालिया तिमाही में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 43.20 फीसदी से बढ़कर 43.60 फीसदी हो गई है. वहीं, FII की हिस्सेदारी 5.28 फीसदी से बढ़कर 5.44 फीसदी और DII की हिस्सेदारी 2.68 फीसदी से बढ़कर 2.83 फीसदी हो गई है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 343.90 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.
Aeroflex Enterprises में सबसे ज्यादा FII की दिलचस्पी
Aeroflex Enterprises स्टेनलेस स्टील फ्लेक्सिबल फ्लो सॉल्यूशंस बनाती है, जिनका इस्तेमाल ऑयल एंड गैस, केमिकल, पावर और कंस्ट्रक्शन जैसे सेक्टर में होता है. कंपनी 80 से ज्यादा देशों में अपने प्रोडक्ट्स का निर्यात करती है. कंपनी का बिजनेस मजबूत बैलेंस शीट, कम कर्ज और करीब 18 फीसदी के ऑपरेटिंग मार्जिन के दम पर लगातार बढ़ रहा है.
ताजा शेयरहोल्डिंग डेटा के अनुसार प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 51.59 फीसदी से बढ़कर 52.30 फीसदी हो गई है. वहीं, FII की हिस्सेदारी 0.54 फीसदी से बढ़कर 1.25 फीसदी और DII की हिस्सेदारी 0.06 फीसदी से बढ़कर 0.07 फीसदी हो गई है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 2.91 फीसदी की तेजी के साथ 439 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.
Arrow Greentech की खास रणनीति
Arrow Greentech पैकेजिंग इंडस्ट्री के एक खास सेगमेंट में काम करती है. कंपनी वाटर-सॉल्यूबल फिल्म, स्पेशियलिटी पैकेजिंग और एंटी-काउंटरफिट प्रोडक्ट्स बनाती है, जिनका इस्तेमाल डिटर्जेंट, एग्रीकल्चर और फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री में होता है. कंपनी पर कोई कर्ज नहीं है और इसका ऑपरेटिंग मार्जिन 36 फीसदी से अधिक है.
हालिया तिमाही में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 64.83 फीसदी से बढ़कर 65.65 फीसदी हो गई है. वहीं, FII की हिस्सेदारी 0.06 फीसदी से बढ़कर 0.20 फीसदी और DII की हिस्सेदारी 0.82 फीसदी से बढ़कर 0.99 फीसदी हो गई है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1.01 फीसदी की गिरावट के साथ 718 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.
यह भी पढ़ें: इन दो शेयरों में लगा 20% का अपर सर्किट, एक ने 5 साल में दिया 25303% रिटर्न; जानें क्या करती है कंपनी
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.