वित्त मंत्री के कौन से बयान ने फूंकी कैपिटल मार्केट शेयरों में नई जान?

FIIs को आकर्षित करने के लिए सरकार जल्द नए कदम उठा सकती है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के हालिया संकेतों के बाद कैपिटल मार्केट से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. सोमवार को HDFC AMC, Motilal Oswal Financial Services, Nippon Life India AMC, ABSL AMC और BSE के शेयर 2 फीसदी से 7 फीसदी तक चढ़कर बंद हुए. बाजार को उम्मीद है कि विदेशी निवेश नियमों में संभावित ढील से कैपिटल मार्केट सेक्टर को बड़ा फायदा होगा. विश्लेषकों के अनुसार, विदेशी निवेश की वापसी से एसेट मैनेजमेंट, ब्रोकिंग और एक्सचेंज कंपनियों को सबसे अधिक लाभ मिल सकता है.

Short Videos