Vedanta Demerger Listing : चार कंपन‍ियों में क‍िसमें बनेगा मोटा पैसा? न‍िवेशकों की कहां लगेगी लॉटरी?

वेदांता के डिमर्जर के बाद बनी चार नई कंपनियों की लिस्टिंग 15 जून को होने जा रही है. जिन निवेशकों के पास पहले से वेदांता के शेयर थे, उन्हें एक शेयर के बदले नई कंपनियों के शेयर भी मिल चुके हैं. अब उनके पोर्टफोलियो में कुल पांच कंपनियों के शेयर होंगे. लिस्टिंग के दिन विशेष प्री-ओपन ट्रेडिंग सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद सामान्य कारोबार शुरू होगा. शुरुआत में ये शेयर बीई सीरीज में ट्रेड होंगे और बाद में सेबी के नियमों के अनुसार इक्विटी कैटेगरी में स्थानांतरित कर दिए जाएंगे.

डिमर्जर के बाद जिन चार कंपनियों की लिस्टिंग होगी, उनमें वेदांता एल्यूमिनियम, वेदांता ऑयल एंड गैस, वेदांता पावर और वेदांता आयरन एंड स्टील शामिल हैं. ब्रोकरेज रिपोर्ट्स के अनुसार इनमें सबसे अधिक संभावनाएं वेदांता एल्यूमिनियम में दिखाई दे रही हैं. नवामा और कोटक सिक्योरिटीज दोनों ने एल्यूमिनियम कारोबार को सबसे मजबूत माना है और इसकी प्रति शेयर वैल्यू सबसे ज्यादा आंकी है. निवेशकों की नजर अब 15 जून की लिस्टिंग पर है, जहां यह देखना दिलचस्प होगा कि नई कंपनियां किस कीमत पर बाजार में कारोबार शुरू करती हैं.

Short Videos