₹120 करोड़ का फ्लैट खरीदकर Madhusudan Kela ने कर दी गलती?
भारत के जाने-माने निवेशक मधुसूदन केला ने गुरुग्राम के डीएलएफ के अल्ट्रा-लग्जरी प्रोजेक्ट द डालियाज में लगभग ₹120.71 करोड़ का एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा है. यह फ्लैट 20वीं मंजिल पर स्थित है, जिसका कारपेट एरिया करीब 6,233 वर्ग फुट है और इसके साथ 1,810 वर्ग फुट की बड़ी बालकनी भी मिलती है. इसके अलावा पांच कारों की पार्किंग की सुविधा भी दी गई है. यह सौदा दिखाता है कि भारत में सुपर-लक्जरी रियल एस्टेट की मांग लगातार बढ़ रही है और अमीर निवेशक ऐसे प्रीमियम प्रोजेक्ट्स में बड़ी रकम लगाने के लिए तैयार हैं.
गुरुग्राम का “द डालियाज” प्रोजेक्ट देश के सबसे चर्चित लक्जरी रिहायशी प्रोजेक्ट्स में शामिल हो चुका है. इससे पहले एक उद्योगपति ने यहां ₹380 करोड़ में चार अपार्टमेंट खरीदे थे, जबकि पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने भी लगभग ₹69 करोड़ का फ्लैट लिया है. प्रोजेक्ट में विश्वस्तरीय सुविधाएं, हाई सिक्योरिटी, प्राइवेसी, क्लब हाउस और प्रीमियम लोकेशन जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं. यही वजह है कि गुरुग्राम तेजी से भारत का नया लक्जरी रियल एस्टेट हब बनता जा रहा है.
More Videos
RBI Big Action on Banks: अब नहीं चलेगी बैंकों की मनमानी, Mis-Selling पर आ गए नए नियम!
IFCI, MMTC, GIC, HCL, Waaree Energies, VTL, KPIL, Devyani, Sapphire, Genus Power, में क्या करें?
डीमर्जर के बाद वेदांता का 100 अरब डॉलर का बड़ा प्लान, निवेशकों की होगी मौज!
