GAIL से लेकर ITC तक, किन शेयरों में बनेगा पैसा? एक्सपर्ट ने बताए टारगेट

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों के लिए सही स्टॉक चुनना बेहद जरूरी हो जाता है. ऐसे में मार्केट एक्सपर्ट महेश एम ओझा ने कई प्रमुख शेयरों को लेकर अपनी राय और संभावित टारगेट बताए हैं. इस चर्चा में GAIL, Hindustan Zinc, SJVN, ITC, Shree Renuka Sugars, Balrampur Chini, Aurobindo Pharma और Bata India जैसे शेयरों पर खास फोकस किया गया है. एक्सपर्ट के मुताबिक कुछ शेयरों में मौजूदा स्तर पर एंट्री का अच्छा मौका बन सकता है, जबकि कुछ स्टॉक्स में निवेशकों को फिलहाल सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

वीडियो में यह भी बताया गया है कि किन शेयरों में शॉर्ट टर्म और मिड टर्म के लिए कमाई का बेहतर मौका दिख रहा है. साथ ही निवेशकों को यह समझाने की कोशिश की गई है कि मौजूदा बाजार परिस्थितियों में किन सेक्टर और कंपनियों पर नजर रखना फायदेमंद हो सकता है. एक्सपर्ट ने संभावित टारगेट और रणनीति के जरिए निवेशकों को यह संकेत देने की कोशिश की है कि सही समय पर सही शेयर चुनकर बेहतर रिटर्न हासिल किया जा सकता है.

Short Videos