8th Pay Commission से खातों में आएंगे ₹8 लाख करोड़, रिपोर्ट में खुलासा, रियल एस्टेट-ऑटो सेक्टर में आएगी तेजी
8th Pay Commission: 8th Pay Commission लागू होने से भारतीय अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ सकता है. इससे केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी बढ़ेगी, जिससे उनके पास ज्यादा पैसा आएगा और खर्च बढ़ेगा. अनुमान है कि करीब 4 लाख करोड़ रुपये बाजार में आएंगे, और अगर राज्यों को भी जोड़ें तो यह रकम 8 लाख करोड़ तक हो सकती है. इससे ऑटो, रियल एस्टेट और कंजम्प्शन सेक्टर में तेजी आ सकती है.
पहले भी जब 5वां, 6वां और 7वां वेतन आयोग लागू हुआ, तब लोगों ने ज्यादा गाड़ियां खरीदीं, घर खरीदे और निवेश बढ़ाया. इस बार भी ऐसा ही ट्रेंड देखने को मिल सकता है, खासकर छोटे शहरों में.
सैलरी में 30% से 50% तक बढ़ोतरी संभव है, जो फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करेगी. हालांकि, ज्यादा पैसा आने से महंगाई भी बढ़ सकती है. फिर भी इससे लोगों का जीवन स्तर सुधरेगा और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.
More Videos
EPFO का नया नियम: ₹25,000 की वेज लिमिट से पेंशन पर क्या होगा असर? EPS मेंबरशिप को लेकर समझें पूरी बात
EPS 95 Pension: 12 साल बाद बढ़ गई पेंशन की सैलरी लिमिट, लाखों कर्मचारियों को होगा फायदा
DA Hike Update: एक हफ्ते में मिल सकती है खुशखबरी, 3 फीसदी बढ़ सकता है DA; जानें कब से मिलेगा फायदा
