सोमवार को इन 3 शेयरों पर रखें नजर, एक्सपर्ट ने बताया 11% तक मिल सकता है मुनाफा
भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ. हालांकि, इस कमजोरी के बीच Choice Broking के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर ने Granules India, Honasa और Aster DM Healthcare में खरीदारी की सलाह दी है. उनके मुताबिक इन तीनों शेयरों के चार्ट मजबूत नजर आ रहे हैं और इनमें मौजूदा स्तरों से अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है.

Stock Recommendations: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव देखने को मिला और आखिरी में दोनों प्रमुख इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए. बढ़ते जियो-पॉलिटिकल तनाव और बैंकिंग व फाइनेंशियल सर्विसेज शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव बना रहा. कारोबार के आखिर में निफ्टी 65.35 अंक यानी 0.27 फीसदी गिरकर 24570.65 पर बंद हुआ. वहीं, सेंसेक्स 455.59 अंक यानी 0.58 फीसदी टूटकर 78,499.17 के स्तर पर बंद हुआ.
बाजार में कमजोरी के बावजूद Choice Broking के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर ने अगले कारोबारी सत्रों के लिए तीन शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है. उनका कहना है कि इन शेयरों के चार्ट पर तेजी के मजबूत संकेत बन रहे हैं और मौजूदा स्तरों से इनमें अच्छी बढ़त देखने को मिल सकती है.
Granules India पर एक्सपर्ट की राय
हितेश टेलर ने Granules India में 873 रुपये के स्तर पर खरीदारी की सलाह दी है. उन्होंने इस शेयर के लिए 970 रुपये का टारगेट और 825 रुपये का स्टॉप लॉस रखा है. उनके मुताबिक, शेयर ने Hourly चार्ट पर लंबे समय से बनी Sideways Consolidation Range से ब्रेकआउट दिया है. इसके अलावा, शेयर ने 200-Day EMA के सपोर्ट से मजबूत रिकवरी दिखाई है. 20-Day और 50-Day EMA के आसपास लगातार खरीदारी देखने को मिल रही है, जो तेजी के ट्रेंड को मजबूत करती है. वहीं, RSI 59.82 के स्तर तक पहुंच गया है, जिससे शेयर में तेजी का मोमेंटम मजबूत होने के संकेत मिल रहे हैं.
Honasa पर एक्सपर्ट की राय
एक्सपर्ट ने Honasa में 477 रुपये के स्तर पर खरीदारी की सलाह दी है. इस शेयर के लिए उन्होंने 520 रुपये का टारगेट और 457 रुपये का स्टॉप लॉस तय किया है. उनके अनुसार, शेयर के डेली चार्ट पर लगातार Higher High-Higher Low का पैटर्न बना हुआ है, जो मजबूत तेजी का संकेत देता है. हाल ही में शेयर ने 20-Day EMA के पास सपोर्ट लेकर अच्छी रिकवरी दिखाई है. इसके अलावा, RSI भी मिड-पॉइंट से ऊपर उछला है, जिससे शेयर में नई खरीदारी और तेजी की संभावना बनी हुई है.
Aster DM Healthcare पर एक्सपर्ट की राय
हितेश टेलर ने Aster DM Healthcare में 870 रुपये के स्तर पर खरीदारी की सलाह दी है. उन्होंने इस शेयर के लिए 965 रुपये का टारगेट और 825 रुपये का स्टॉप लॉस रखा है. उनके मुताबिक, शेयर के डेली चार्ट पर मजबूत Higher High-Higher Low का पैटर्न बना हुआ है. शेयर लगातार 20-Day और 50-Day EMA के ऊपर सपोर्ट ले रहा है, जिससे इसमें तेजी का रुझान बरकरार है. मौजूदा प्राइस एक्शन यह संकेत देता है कि हर गिरावट पर खरीदार सक्रिय हैं और शेयर नई ऊंचाई की ओर बढ़ सकता है.
एक नजर में एक्सपर्ट की सलाह
| शेयर | खरीदारी | टारगेट | स्टॉप लॉस |
|---|---|---|---|
| Granules India | ₹873 | ₹970 | ₹825 |
| Honasa | ₹477 | ₹520 | ₹457 |
| Aster DM Healthcare | ₹870 | ₹965 | ₹825 |
इसे भी पढ़ें- क्या AI बन रहा है TCS, Infosys, HCLTech और Wipro की कमाई का दुश्मन? Kotak की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा