पांच वर्षों में 1400% रिटर्न, GRSE के पास ₹1.5 लाख करोड़ की ऑर्डर पाइपलाइन, क्या आएगी नई तेजी?
डिफेंस PSU कंपनी GRSE के पास करीब ₹1.5 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स की विशाल पाइपलाइन है. P17 Bravo फ्रिगेट और अन्य बड़े नौसेना प्रोजेक्ट्स के बीच यह मल्टीबैगर स्टॉक पिछले 5 साल में 1400% रिटर्न दे चुका है. जानिए क्यों निवेशकों की नजर इस डिफेंस दिग्गज पर टिकी है.

Defense Stock To buy: डिफेंस सेक्टर की दिग्गज सरकारी कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) आने वाले समय में भारतीय शेयर बाजार और रक्षा क्षेत्र दोनों में बड़ी हलचल पैदा करने के लिए तैयार है. कंपनी ने संकेत दिए हैं कि उसके पास अगले कुछ वर्षों के लिए लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स की एक मेगा पाइपलाइन है. इसमें ‘नेक्स्ट जनरेशन कार्वेट’ (NGC) प्रोजेक्ट शामिल नहीं है, यानी कुल ऑर्डर बुक इससे भी कहीं बड़ी हो सकती है.
किन बड़े प्रोजेक्ट्स पर है कंपनी की नजर?
GRSE के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक पी.आर. हरि ने पोस्ट-रिजल्ट अर्निंग कॉल में बताया कि भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल के कई बड़े प्रोग्राम अब टेंडरिंग के करीब पहुंच चुके हैं. प्रमुख प्रोजेक्ट्स इस प्रकार हैं:
- P17 ब्रावो फ्रिगेट प्रोग्राम: इस सात-जहाज वाले प्रोजेक्ट की अनुमानित वैल्यू करीब ₹70,000 करोड़ है. इसके लिए अगले तीन महीनों में रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (RFP) आने की उम्मीद है.
- माइन काउंटरमेजर वेसल्स: 12 जहाजों का यह प्रोजेक्ट लगभग ₹32,000 करोड़ का है.
- लैंडिंग प्लेटफॉर्म डॉक (LPD): इस प्रोग्राम की वैल्यू करीब ₹35,000 करोड़ आंकी गई है.
- अन्य: इंटरसेप्टर क्राफ्ट और अन्य छोटे जहाजों के लिए भी लगातार मौके बन रहे हैं.
क्षमता विस्तार और नए प्लांट की योजना
भविष्य की मांग को देखते हुए कंपनी अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता में भी तेजी से विस्तार कर रही है:
- वर्तमान में कंपनी 28 प्लेटफॉर्म बनाने की क्षमता रखती है, जिसे साल के अंत तक बढ़ाकर 32 शिप करने का लक्ष्य है.
- पश्चिम बंगाल में दो ब्राउनफील्ड और पश्चिम बंगाल व गुजरात में दो ग्रीनफील्ड सुविधाओं की योजना बनाई गई है.
- सिर्फ डिफेंस ही नहीं, बल्कि कमर्शियल शिपबिल्डिंग (सपोर्ट वेसल्स और टैंकर) में भी सरकार की नई नीतियों के बाद कंपनी को बड़ी ग्रोथ की उम्मीद है.
निवेशकों के लिए क्यों खास है यह स्टॉक?
शेयर बाजार में GRSE ने पिछले कुछ समय में निवेशकों की चांदी कर दी है. आंकड़ों पर नजर डालें तो:
- बीते 5 वर्षों में स्टॉक ने 1400% का धमाकेदार मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.
- वर्तमान में कंपनी का शेयर ₹2,791 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है.
यह भी पढ़ें: इस फार्मा कंपनी के नेट प्रॉफिट में 665% की उछाल, ₹34 डिविडेंड का भी ऐलान, आज रडार पर रखें शेयर!
भारी-भरकम ऑर्डर पाइपलाइन, सरकार का ‘मेक इन इंडिया’ पर जोर और डिफेंस बजट में बढ़ोतरी को देखते हुए यह डिफेंस स्टॉक लंबी अवधि के निवेशकों के रडार पर बना हुआ है. यदि अगले तीन महीनों में P17 ब्रावो जैसे बड़े ऑर्डर धरातल पर आते हैं, तो शेयर की कीमतों में नई तेजी देखी जा सकती है. निवेशकों को इस डिफेंस दिग्गज के स्टॉक पर अपनी नजरें बनाए रखनी चाहिए.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.