Hero Motors ने मार्केट में दी दस्तक, लिस्टिंग के बाद रॉकेट बना शेयर; 12% से ज्यादा तेजी के साथ कर रहा कारोबार
Hero Motors के शेयरों ने 23 सितंबर को शेयर मार्केट में दस्तक दी है. कंपनी का शेयर NSE पर 82 रुपये और BSE पर 82.10 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो IPO प्राइस से डिस्काउंट पर था. हालांकि, लिस्टिंग के बाद Hero Motors के शेयर में तेज खरीदारी देखने को मिली और सुबह 10:21 बजे स्टॉक 94.56 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

Hero Motors के शेयरों ने 23 सितंबर को शेयर मार्केट में कमजोर शुरुआत की. कंपनी का शेयर IPO प्राइस से डिस्काउंट पर NSE और BSE पर लिस्ट हुआ. हालांकि, लिस्टिंग के बाद शेयर में तेज खरीदारी देखने को मिली और शुरुआती कारोबार में स्टॉक में अच्छी तेजी दर्ज की गई. NSE पर Hero Motors का शेयर 82 रुपये पर खुला, जो 84 रुपये के IPO प्राइस से 2.38 फीसदी नीचे था. वहीं, BSE पर शेयर 82.10 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो IPO प्राइस से 2.26 फीसदी डिस्काउंट था.
लिस्टिंग के बाद शेयर में तेजी
कमजोर लिस्टिंग के बाद Hero Motors के शेयर में तेजी देखने को मिली. सुबह 10:21 बजे कंपनी का शेयर 94.56 रुपये पर कारोबार कर रहा था. इस दौरान शेयर में 10.56 रुपये यानी 12.57 फीसदी की तेजी दर्ज की गई.
IPO को मिला था मजबूत रिस्पॉन्स
Hero Motors का IPO कुल 1,000 करोड़ रुपये का था और इसे निवेशकों की ओर से मजबूत रिस्पॉन्स मिला था. NSE के आंकड़ों के मुताबिक, IPO में 8,86,07,596 शेयरों के मुकाबले 58,97,24,146 शेयरों के लिए बोलियां मिली थीं. रिटेल कैटेगरी में IPO को 8.23 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था.
वहीं, NII कैटेगरी 9.86 गुना और QIB कैटेगरी 1.49 गुना सब्सक्राइब हुई थी. कंपनी ने IPO के लिए 79-84 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था. इस इश्यू में 600 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 400 करोड़ रुपये का OFS शामिल था.
एंकर इन्वेस्टर्स से जुटाए थे 300 करोड़ रुपये
IPO से पहले Hero Motors ने एंकर इन्वेस्टर्स से करीब 300 करोड़ रुपये जुटाए थे. कंपनी ने 84 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 3.57 करोड़ शेयरों का अलॉटमेंट किया था. एंकर बुक में Societe Generale, ICICI Prudential AMC और Prashant Jain से जुड़े 3P India Equity Fund जैसे इन्वेस्टर्स शामिल थे. डोमेस्टिक म्यूचुअल फंड्स को 16 स्कीम्स के जरिए 2.91 करोड़ शेयर अलॉट किए गए थे.
IPO से मिले पैसों का कहां होगा इस्तेमाल?
Hero Motors फ्रेश इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल अलग-अलग कॉरपोरेट जरूरतों के लिए करेगी. इसमें 190 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कुछ बॉरोइंग्स के रिपेमेंट या प्रीपेमेंट के लिए किया जाना है. इसके अलावा, कंपनी ने उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर स्थित अपने प्लांट में कैपेसिटी एक्सपैंशन के लिए इक्विपमेंट खरीदने पर 200 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है.
बाकी रकम का इस्तेमाल अनआइडेंटिफाइड एक्विजिशन और स्ट्रैटेजिक इनिशिएटिव्स के जरिए इनऑर्गेनिक ग्रोथ के साथ जनरल कॉरपोरेट पर्पज के लिए किया जाएगा.
क्या करती है Hero Motors
Hero Motors ऑटोमोटिव OEMs के लिए इंजीनियर्ड पावरट्रेन सॉल्यूशंस डिजाइन और मैन्युफैक्चर करती है. कंपनी का ऑपरेशन इंडिया के अलावा US, यूरोप और ASEAN रीजन में भी है.
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.