NSE IPO Allotment आज, रिजल्ट आने से पहले जान लें GMP का हाल, 1 लॉट में कितना बनेगा पैसा?

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था, ये आईपीओ अब अलॉटमेंट फेज में पहुंच गया है और आज इस NSE IPO का अलॉटमेंट है. 22,569 करोड़ के पब्लिक इश्यू में इन्वेस्टर्स की अच्छी-खासी दिलचस्पी देखी गई, कुल मिलाकर ये आईपीओ 5.75 गुना सब्सक्राइब हुआ, जिसमें QIB कैटेगरी में 12.5 गुना, NII के लिए 6.5 गुना और रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए 1.5 गुना सब्सक्राइब हुआ. प्राइस बैंड 1700 रुपए से 1785 रुपए तय किया गया था, एक लॉट में 8 शेयर थे.

कितने पर लिस्ट हो सकता है NSE?

जिन लोगों को अलॉटमेंट मिल गया उन्हें 24 सितंबर को लिस्टिंग से पहले कल यानी 23 सितंबर को शेयर्स मिल जाएंगे. आप BSE इंडिया की साइट, NSE इंडिया की ऑफिशियल साइट या MUFG इन टाइम इंडिया पर चेक कर पाएंगे. NSE IPO GMP में कुछ उतार-चढ़ाव दिखा है, लेकिन यह 1852 के आसपास एक फ्लैट लिस्टिंग का संकेत देता है.

1 लॉट में कितना पैसा बनेगा?

अगर आपने 1785 रुपए के रेट पर अप्लाई किया था और अगर वाकई NSE की लिस्टिंग 1852 रुपए पर होती है तो 1 लॉट में 8 शेयर के हिसाब से 536 रुपए बन सकते हैं. लेकिन ये केवल GMP के हिसाब से अनुमान है.

Short Videos