NSE IPO का GMP धड़ाम! ₹310 से घटकर ₹48, आखिरी दिन निवेशक क्या करें?

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में आवेदन करने का आज अंतिम दिन है. यह आईपीओ शुक्रवार तक 1.16 गुना सब्सक्राइब हो चुका था, जिसमें ₹1700 से ₹1785 का प्राइस बैंड निर्धारित किया गया है. कंपनी का लक्ष्य ₹22561 करोड़ जुटाना है, जिसमें से ₹6746 करोड़ एंकर निवेशकों से पहले ही जुटाए जा चुके हैं. हालांकि, निवेशकों के लिए चिंता का विषय इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) है, जो लगातार सिकुड़ रहा है. ₹310 से शुरू हुआ जीएमपी अब घटकर ₹47 पर आ गया है, जो लिस्टिंग पर लगभग 2.75% के मामूली प्रीमियम का संकेत देता है. इस स्थिति में, ₹1832 के आसपास लिस्टिंग की संभावना है.

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि एनएसई आईपीओ लिस्टिंग गेन के लिए नहीं है. उनकी सर्वसम्मत राय है कि इसमें केवल मध्यम से लंबी अवधि (कम से कम 5 से 10, और यहां तक कि 15-20 साल) के नजरिए से ही निवेश किया जाना चाहिए. निवेशकों को इसे एसआईपी (सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) मोड में धीरे-धीरे एक्युमुलेट करने की सलाह दी गई है.

Short Videos