डिविडेंड की बाप हैं ये 3 ऑयल कंपनियां, P/E रेशियो भी कम, क्‍या गिरते बाजार में कायम रहेगा जादू, रखें नजर

Indian Oil, BPCL और HPCL जैसी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों में कच्चे तेल की कीमतों के उतार-चढ़ाव के बीच हलचल देखी जा रही है. हालांकि इन कंपनियों का P/E रेशियो कम और डिविडेंड पेआउट मजबूत होने से ये आय चाहने वाले निवेशकों के लिए आकर्षक बनी हुई हैं. चूंकि इस समय शेयर बाजार औंधे मुंह गिर गया है ऐसे में निवेशकों की नजरें इस बात पर टिकी है कि क्‍या ये ऑयल शेयर आगे अपना जादू चला सकते हैं.

ऑयल स्टॉक्स. Image Credit: Canva

High Dividend Oil Companies Stocks: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में चल रहे उतार-चढ़ाव का असर भारत की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों पर भी देखने को मिल रहा है. कभी ये शेयर दबाव में आ जाते हैं, तो वही कच्‍चे तेल की कीमतें गिरने से ये उछल जाते हैं. 11 फरवरी को Indian Oil, Bharat Petroleum और Hindustan Petroleum के शेयरों में भी हलचल देखने को मिली है. मगर वैश्विक अनिश्चितता और गिरते बाजार के चलते निवेशक चिंता में है. हालांकि मजबूत डिविडेंड नीति और कम प्राइस-टू-अर्निंग (P/E) रेशियो के चलते ये ऑयल कंपनियां मजबूत स्थिति में हैं. ऐसे में डिविडेंड चाहने वाले निवेशकों के लिए इन कंपनियों के शेयर आगे भी आकर्षक बन सकते हैं.

Indian Oil Corporation Ltd.

Indian Oil Corporation Ltd एक महारत्न कंपनी है जो भारत सरकार के नियंत्रण में काम करती है. कंपनी का कारोबार पूरे हाइड्रोकार्बन वैल्यू चेन में फैला हुआ है, जिसमें रिफाइनिंग, पाइपलाइन ट्रांसपोर्टेशन, पेट्रोलियम उत्पादों की मार्केटिंग, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, एक्सप्लोरेशन और नेचुरल गैस व पेट्रोकेमिकल्स का कारोबार शामिल है.

करीब 2,25,728 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी का शेयर लगभग 161.25 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. इसमें आज 0.82 फीसदी की तेजी देखने को मिली. इसका P/E लगभग 6.3 है, जबकि इंडस्ट्री का औसत P/E करीब 10 है. पिछले 5 साल में कंपनी ने निवेशकों को 141 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न दिया है.

डिविडेंड रेशियो

कंपनी का डिविडेंड पेआउट रेशियो करीब 30.4 प्रतिशत है और डिविडेंड यील्ड लगभग 4.38 प्रतिशत है. हालांकि कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद शेयर में एक हफ्ते में करीब 8 प्रतिशत की गिरावट आई है, लेकिन इसकी लंबी डिविडेंड हिस्ट्री इसे आय चाहने वाले निवेशकों के लिए आकर्षक बनाती है.

Bharat Petroleum Corporation Ltd.

Bharat Petroleum Corporation Ltd एक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है जो कच्चे तेल की रिफाइनिंग और पेट्रोलियम उत्पादों की मार्केटिंग के कारोबार में है.

करीब 1.4 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी का शेयर लगभग 326 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. इसका P/E करीब 5.66 है, जबकि इंडस्ट्री का औसत P/E करीब 10 है. पिछले 5 साल में कंपनी के शेयर ने करीब 43 प्रतिशत का रिटर्न दिया है.

डिविडेंड रेशियो

कंपनी का डिविडेंड पेआउट रेशियो लगभग 32 प्रतिशत है और डिविडेंड यील्ड करीब 5.37 प्रतिशत है . इसका मतलब है कि कंपनी अपने मुनाफे का लगभग एक-तिहाई हिस्सा डिविडेंड के रूप में निवेशकों को देती है. हालांकि हाल ही में कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के कारण कंपनी के शेयर में करीब 10 प्रतिशत से ज्‍यादा की गिरावट देखी गई है.

यह भी पढ़ें: एक घंटा गैस-चूल्‍हा जलाने पर कितने किलो खर्च होती है LPG, जानें कितने बर्नर वाला है फायदेमंद

Hindustan Petroleum Corporation Ltd.

Hindustan Petroleum Corporation Ltd का मुख्य कारोबार कच्चे तेल की रिफाइनिंग, पेट्रोलियम उत्पादों की मार्केटिंग और हाइड्रोकार्बन उत्पादन से जुड़ा हुआ है. कंपनी एक्सप्लोरेशन और प्रोडक्शन ब्लॉक्स के प्रबंधन से संबंधित सेवाएं भी देती है.

करीब 82,500 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी का शेयर लगभग 386 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. इसका P/E करीब 5.44 है, जबकि इंडस्ट्री का औसत P/E करीब 10 है. पिछले 5 साल में कंपनी ने निवेशकों को 138 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न दिया है.

डिविडेंड रेशियो

कंपनी का डिविडेंड पेआउट रेशियो करीब 33.2 प्रतिशत है और डिविडेंड यील्ड लगभग 2.71 प्रतिशत है. हालांकि हाल ही में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण कंपनी के शेयर में करीब 6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories