इन 3 शेयरों में दिख रहा दम, ब्रोकरेज ने दिया 2050 रुपये तक का टारगेट; क्या आपके पोर्टफोलियो में हैं ये स्टॉक्स?

चॉइस ब्रोकिंग ने HPL Electric and Power, Pearl Global Industries और Wheels India में खरीदारी की सलाह दी है. ब्रोकरेज के अनुसार मजबूत तकनीकी संकेत और हालिया ब्रेकआउट के चलते इन शेयरों में आगे तेजी देखने को मिल सकती है. HPL के लिए 435 रुपये, PGIL के लिए 2050 रुपये और Wheels India के लिए 1750 रुपये का टारगेट दिया गया है.

ब्रोकरेज के अनुसार मजबूत तकनीकी संकेत और हालिया ब्रेकआउट के चलते इन शेयरों में आगे तेजी देखने को मिल सकती है. Image Credit: Canva

Stock Target: शेयर मार्केट ने सप्ताह की शुरुआत मजबूती के साथ की. शुक्रवार की प्रॉफिट बुकिंग के बाद सोमवार को बाजार में फिर से खरीदारी लौटी, जिससे प्रमुख इंडेक्स ने बढ़त के साथ कारोबार समाप्त किया. सेंसेक्स 291 अंक चढ़कर 77,094 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 90 अंक की तेजी के साथ 24,102.90 पर पहुंच गया.

इस तेजी के बीच ब्रोकरेज फर्म चॉइस ब्रोकिंग ने तीन शेयरों HPL Electric and Power, Pearl Global Industries और Wheels India में खरीदारी की सलाह दी है. ब्रोकरेज का मानना है कि मजबूत तकनीकी संकेतों और बेहतर मोमेंटम के चलते इन शेयरों में आने वाले दिनों में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है. इन तीनों शेयरों के लिए टारगेट प्राइस मौजूदा स्तर से ऊपर रखा गया है. साथ ही निवेशकों को रिस्क मैनेजमेंट के लिए स्टॉप लॉस का भी सुझाव दिया गया है.

शेयरखरीदारी स्तर (Buy Price)स्टॉप लॉस (SL)टारगेट (TGT)
HPL Electric & Power₹402₹382₹435
Pearl Global Industries (PGIL)₹1878₹1750₹2050
Wheels India₹1627₹1545₹1750

HPL Electric

चॉइस ब्रोकिंग में टेक्निकल एनालिस्ट आकाश शाह ने HPL Electric and Power में 402 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह दी है. शेयर के लिए 382 रुपये का स्टॉप लॉस और 435 रुपये का टारगेट दिया गया है. ब्रोकरेज के अनुसार शेयर ने हाल ही में 200 डे EMA के ऊपर मजबूत ब्रेकआउट दिया है. यह संकेत देता है कि शेयर में ट्रेंड रिवर्सल हो सकता है. RSI भी 64.68 के स्तर पर है, जो पॉजिटिव मोमेंटम की ओर इशारा करता है. ऐसे में शेयर में आगे तेजी जारी रह सकती है.

Pearl Global Industries

ब्रोकरेज ने Pearl Global Industries यानी PGIL में 1878 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह दी है. इसके लिए 1750 रुपये का स्टॉप लॉस और 2050 रुपये का टारगेट रखा गया है. शेयर ने हाल ही में 1750 रुपये के महत्वपूर्ण स्तर के ऊपर ब्रेकआउट दिया है. साथ ही इसमें मजबूत वॉल्यूम और लगातार उच्च स्तर बनाने का ट्रेंड देखा गया है. शेयर अपने प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार कर रहा है, जिससे इसमें तेजी की संभावना मजबूत बनी हुई है.

यह भी पढ़ें- Bajaj Auto ने 5633 करोड़ रुपये के बायबैक को दी मंजूरी, 12000 रुपये में वापस शेयर खरीदेगी कंपनी

Wheels India

ब्रोकरेज ने Wheels India के शेयर में भी खरीदारी की सलाह दी है. शेयर के लिए 1627 रुपये का एंट्री लेवल, 1545 रुपये का स्टॉप लॉस और 1750 रुपये का टारगेट दिया गया है. हाल के महीनों में यह शेयर मजबूत तेजी दिखा चुका है और नया ऑल टाइम हाई भी बना चुका है. मुनाफावसूली के बाद शेयर ने 20 डे EMA के पास मजबूत सपोर्ट लिया है और फिर से तेजी के संकेत दिए हैं.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.