इन 3 शेयरों में अरबों रुपये की बल्क डील! दिग्गजों ने ₹1400 करोड़ तक के लगाए दांव, रडार पर रखें स्टॉक्स

इन तीनों शेयरों में बड़े संस्थागत निवेशकों की एंट्री या हिस्सेदारी में बदलाव यह दिखाता है कि बाजार के बड़े खिलाड़ी चुनिंदा स्टॉक्स में लंबी अवधि का दांव लगा रहे हैं. अक्सर देखा जाता है कि ऐसे शेयरों में हलचल देखने को मिलती है.

Govt of Singapore Image Credit: canva

शेयर बाजार में बल्क डील का मतलब होता है किसी कंपनी के शेयरों में बड़ी मात्रा में एकमुश्त सौदा, जो आम तौर पर संस्थागत निवेशक करते हैं. ऐसे सौदे तय वॉल्यूम सीमा से ज्यादा होते हैं और एक्सचेंज पर सार्वजनिक किए जाते हैं. इससे निवेशकों को यह समझने में मदद मिलती है कि बड़े खिलाड़ी किस शेयर में भरोसा जता रहे हैं या हिस्सेदारी घटा रहे हैं. अक्सर देखा जाता है कि ऐसे शेयरों में हलचल देखने को मिलती है. आइए जानते हैं तीन ऐसे शेयर, जिनमें हाल ही में बड़े निवेशकों ने मोटा निवेश किया है.

Vishal Mega Mart

  • Vishal Mega Mart एक वैल्यू-फोकस्ड रिटेल चेन है, जो किफायती फैशन, ग्रोसरी और घरेलू सामान बेचती है. कंपनी का फोकस टियर 2 और टियर 3 शहरों के मिडल और लोअर मिडल इनकम ग्राहकों पर है. प्राइवेट लेबल और बड़े स्टोर नेटवर्क के जरिए कंपनी तेजी से अपना विस्तार कर रही है.
  • कंपनी का मार्केट कैप करीब 54463.85 करोड़ है. सोमवार को इस कंपनी का शेयर 117.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जो प्रीवियस क्लोजिंग प्राइस 117.80 रुपये के मुकाबले लगभग 1.15 प्रतिशत नीचे था.
  • इसके अलावा, गवर्नमेंट ऑफ सिंगापुर ने 12.69 करोड़ शेयर 1485.1 करोड़ रुपये में खरीदे, जबकि मोनेटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर ने 7.32 करोड़ शेयर 857.59 करोड़ रुपये में खरीदे. इन सभी निवेशकों ने 117 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदारी की.

Gaudium IVF and Women Health

  • Gaudium IVF and Women Health फर्टिलिटी ट्रीटमेंट और महिलाओं के स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस करने वाली हेल्थकेयर कंपनी है. कंपनी आईवीएफ प्रोसीजर, प्रजनन संबंधी सलाह और एडवांस फर्टिलिटी सॉल्यूशन देती है.
  • कंपनी का मार्केट कैप करीब 582.37 करोड़ रुपये है. इस कंपनी का स्टॉक सोमवार को 82.01 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जो प्रीवियस क्लोजिंग प्राइस 80.48 रुपये से लगभग 0.58 प्रतिशत नीचे था.
  • जीडीएन इनवेस्टमेंट्स ने 20 लाख शेयर 83.3 रुपये प्रति शेयर के भाव से 16.66 करोड़ रुपये में खरीदे. वहीं परम कैपिटल ने 25 लाख शेयर 85.51 रुपये के भाव से 21.37 करोड़ रुपये में खरीदे.
  • दूसरी ओर मिनर्वा इमर्जिंग ऑपर्च्युनिटीज फंड ने 10 लाख शेयर 83 रुपये के भाव से 8.3 करोड़ रुपये में बेचे. नियोमाइल इंडिया ऑपर्च्युनिटी फंड ने 15.76 लाख शेयर 84.89 रुपये के भाव से 13.38 करोड़ रुपये में ऑफलोड किए.

IRCTC

  • Indian Railway Catering and Tourism Corporation भारतीय रेल की ऑनलाइन टिकटिंग, कैटरिंग और टूरिज्म शाखा है. यह ट्रेन टिकट बुकिंग, ऑनबोर्ड कैटरिंग, पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर और टूर पैकेज संभालती है. देश में ट्रेन टिकट की ऑनलाइन बुकिंग का यह एकमात्र आधिकारिक प्लेटफॉर्म है.
  • इसका मार्केट कैप करीब 45540 करोड़ रुपये है. सोमवार को कंपनी के शेयर 568.95 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे, जो प्रीवियस क्लोजिंग प्राइस के मुकाबले लगभग 0.35 प्रतिशत नीचे था.
  • BNP Paribas फाइनेंशियल मार्केट्स ने आईआरसीटीसी में 47.33 लाख शेयर यानी 0.59 प्रतिशत हिस्सेदारी 569.91 रुपये प्रति शेयर के भाव से खरीदी. इस सौदे की कुल वैल्यू करीब 269.74 करोड़ रुपये रही.

इसे भी पढ़ें- Closing bell: बाजार के लिए ब्लैक मंडे, सेंसेक्स 1000 अंकों से ज्यादा टूटा, निवेशकों के ₹6 लाख करोड़ स्वाहा!

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.