भारत में लगा AI का महाकुंभ, इन स्टॉक्स की चमक सकती है किस्मत, ग्रोथ का दिख रहा दम
India-AI Impact Summit 2026 के बीच AI सेक्टर में नई हलचल दिख रही है. इसका फायदा चुनिंदा AI स्टॉक्स को हो सकता है. मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ और बढ़ती AI मांग के बीच इन शेयरों में आगे भी संभावनाएं बनती दिख रही हैं.
AI Stocks: AI अब सिर्फ ट्रेंड नहीं, बल्कि भारत की कॉरपोरेट रणनीति का अहम हिस्सा बन चुका है. यही वजह है कि नई दिल्ली के भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक India-AI Impact Summit 2026 का आयोजन किया जा रहा है. इसे भारत में होने वाले AI के महाकुंभ के तौर पर भी देखा जा रहा है, क्योंकि इस मंच पर सरकार, टेक कंपनियां, शोधकर्ता और निवेशक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य पर चर्चा करने को तैयार हैं. इस चर्चा का फायदा AI स्टॉक्स में देखने को मिल सकता है. आज हम आपको दो ऐसी ही स्टॉक्स के बारे में बताएंगे.
AvenuesAI Limited
AvenuesAI एक ग्लोबल फिनटेक और एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म है, जो डिजिटल पेमेंट और कॉमर्स इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करता है. कंपनी ने हाल ही में Infibeam Avenues Limited से अपना नाम बदलकर AvenuesAI Limited किया है. कंपनी का पूरा फोकस AI पर है.
कंपनी का प्लान
ये CCAvenue ब्रांड के तहत कंपनी इंटेलिजेंट ट्रांजैक्शन और डिजिटल कॉमर्स को मजबूत कर रही है. कंपनी ने PayCentral.ai नाम से भारत का पहला एजेंटिक पेमेंट प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जो Google के AP2 प्रोटोकॉल पर आधारित है.
फाइनेंशियल
Q3 FY26 में कंपनी की आय 23,812 मिलियन रुपये रही, जो पिछले साल की समान अवधि के 10,704 मिलियन रुपये से दोगुनी से ज्यादा है. शुद्ध मुनाफा बढ़कर 779 मिलियन रुपये हो गया.
शेयर प्रदर्शन
AvenuesAI के शेयर की वर्तमान कीमत 18.51 रुपये है. एक महीने में ये 20 फीसदी से ज्यादा उछला है. जबकि साल भर में इसने महज 6 फीसदी की तेजी दर्ज की. 3 साल में इसने 30 फीसदी का रिटर्न दिया है.
यह भी पढ़ें: 4272% का दे चुका है मल्टीबैगर रिटर्न, अब 10 टुकड़ों में बंटेगा इस एंटरटेनमेंट कंपनी का शेयर, रिकॉर्ड डेट तय
Netweb Technologies
Netweb Technologies AI सिस्टम के लिए जरूरी हाई-परफॉर्मेंस सर्वर और कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करती है. कंपनी GPU आधारित सर्वर, स्टोरेज और नेटवर्किंग सॉल्यूशन डिजाइन करती है.
कंपनी का प्लान
सोवरेन AI इंफ्रास्ट्रक्चर, प्राइवेट क्लाउड और एंटरप्राइज कंप्यूटिंग की मांग लगातार बढ़ रही है. ऐसे में नेटवेब काे इसका फायदा मिल सकता है. मैनेजमेंट का मानना है कि कंपनी की मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बिना बड़े कैपेक्स के करीब 25 अरब से 30 अरब रुपये तक का रेवेन्यू संभाल सकती है. इससे कंपनी अपनी बैलेंस शीट पर अतिरिक्त दबाव डाले बिना ग्रोथ हासिल कर सकेगी. कंपनी फिलहाल AI प्रोडक्ट क्षमताओं को विस्तार देने और चुनिंदा अधिग्रहणों के जरिए रिसर्च को तेज करने पर फोकस कर रही है.
फाइनेंशियल
Q3 FY26 में कंपनी की 64% आय AI सिस्टम से आई, जो इस सेक्टर में तेजी को दर्शाता है. तिमाही राजस्व 141% सालाना बढ़ा. हालांकि बड़े ऑर्डर के कारण EBITDA मार्जिन 12.2% रहा, जो पिछले क्वार्टर से थोड़ा कम है.
शेयर प्रदर्शन
Netweb Technologies के शेयर की कीमत 3080 रुपये है. 6 महीने में ये 43 पर्सेंट चढ़ा है. साल भर में इसने 119 फीसदी और 3 साल में 225 फीसदी का रिटर्न दिया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
