सरकार के मेगा ऑयल मिशन से इन 3 शेयरों में आ सकता है बड़ा उछाल, एक ने दिया 1400% का रिटर्न; रखें नजर
भारत सरकार ने घरेलू तेल और गैस उत्पादन बढ़ाने के लिए बड़े ऑफशोर एक्सप्लोरेशन मिशन की तैयारी शुरू कर दी है. इसके तहत बंगाल पूर्णिया, महानदी, कृष्णा गोदावरी, कावेरी और अंडमान बेसिन में बड़े स्तर पर सर्वे किया जाएगा. इस कदम से भारत की आयात पर निर्भरता कम करने की कोशिश होगी.

Oil and Gas Stocks: सरकार ने घरेलू तेल और गैस उत्पादन बढ़ाने के लिए बड़े स्तर पर ऑफशोर एक्सप्लोरेशन मिशन शुरू करने की तैयारी की है. इसके तहत बंगाल पूर्णिया, महानदी, कृष्णा गोदावरी, कावेरी और अंडमान बेसिन में व्यापक सर्वे किया जाएगा. भारत अभी अपनी जरूरत का करीब 85 फीसदी कच्चा तेल विदेशों से आयात करता है, जिससे वैश्विक संकट का सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है. ऐसे में सरकार अब घरेलू उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रही है. इस मिशन से तेल और गैस सेक्टर की कई कंपनियों को फायदा मिलने की उम्मीद है और आने वाले समय में इस सेक्टर के शेयर निवेशकों के रडार पर रह सकते हैं. जिसका फायदा इस सेक्टर में सक्रिय कंपनी के मिलने का संभावना है. आइये ऐसे ही 3 कंपनियों के बारें में जानते हैं.
Asian Energy Services
Asian Energy Services तेल और गैस सेक्टर में एंड टू एंड सर्विस देने वाली कंपनी है. कंपनी सिस्मिक सर्वे, एक्सप्लोरेशन और ऑयल फील्ड डेवलपमेंट जैसे कारोबार में सक्रिय है. इसके पास टू डी और थ्री डी लैंड सिस्मिक सर्विस का मजबूत अनुभव है. कंपनी ONGC, Oil India, Reliance Industries और Petronas जैसी बड़ी कंपनियों के साथ काम कर चुकी है. ऑफशोर एक्सप्लोरेशन बढ़ने से कंपनी के कारोबार में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है. कंपनी का शेयर 19 मई को 3.21 फीसदी की तेजी के साथ 320 रुपये पर बंद हुए. इसमें अपने निवेशकों को पिछले 5 साल में 112 फीसदी का रिटर्न दिया है.
Deep Industries
Deep Industries एनर्जी सेक्टर में ड्रिलिंग, गैस कंप्रेशन और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सर्विस देती है. कंपनी ने साल 2022 में Dolphin Offshore Enterprises का अधिग्रहण कर ऑफशोर कारोबार मजबूत किया था. इसके बाद कंपनी की मौजूदगी शैलो वाटर और डीप वाटर प्रोजेक्ट्स में भी बढ़ी है. सरकार के नए ऑफशोर मिशन से ड्रिलिंग और सपोर्ट सेवाओं की मांग बढ सकती है. इससे कंपनी को लंबे समय में फायदा मिलने की संभावना है.कंपनी का शेयर 19 मई को 6.5 फीसदी की तेजी के साथ 474 रुपये पर बंद हुए. इसमें अपने निवेशकों को पिछले 5 साल में 1431 फीसदी का रिटर्न दिया है.
यह भी पढ़ें- Vedanta से Hexaware तक, इन 3 शेयरों में एक्सपर्ट को दिख रही तेजी; जानें टारगेट प्राइस
Jindal Drilling
Jindal Drilling and Industries भारत की प्रमुख ऑफशोर ड्रिलिंग कंपनियों में शामिल है. कंपनी करीब तीन दशक से तेल और गैस सेक्टर में काम कर रही है. इसका कारोबार ऑफशोर ड्रिलिंग, डायरेक्शनल ड्रिलिंग और मड लॉगिंग सेवाओं से जुड़ा है. भारत में ऑफशोर एक्सप्लोरेशन गतिविधियां बढ़ने से कंपनी की सेवाओं की मांग में तेजी आ सकती है. ऐसे में निवेशकों की नजर इस शेयर पर बनी रह सकती है. कंपनी का शेयर 19 मई को 1.1 फीसदी की तेजी के साथ 655 रुपये पर बंद हुए. इसमें अपने निवेशकों को पिछले 5 साल में 477 फीसदी का रिटर्न दिया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.