जून में डीमैट अकाउंट में रिकॉर्ड उछाल, क्या भारतीय शेयर बाजार में लौट रही है निवेशकों की रौनक?
भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों का भरोसा लौटता दिख रहा है. जून महीने में 26 लाख नए डीमैट अकाउंट खोले गए, जो पिछले चार महीनों में किसी भी महीने की सबसे बड़ी वृद्धि है. इसके साथ ही देश में कुल डीमैट खातों की संख्या बढ़कर 23.15 करोड़ हो गई है. यह आंकड़ा फरवरी के बाद से सबसे ज्यादा रहा है, जिससे पता चलता है कि निवेशक एक बार फिर बाजार की ओर आकर्षित हो रहे हैं. पिछले कुछ महीनों में जियोपॉलिटिकल तनाव और आईपीओ मार्केट की सुस्ती के कारण निवेशकों में उत्साह की कमी थी.
अप्रैल में केवल दो मेनबोर्ड आईपीओ आए थे, जबकि मई में एक भी नहीं. हालाँकि, जून में स्थिति बदल गई, जब सात मेनबोर्ड आईपीओ लॉन्च हुए. भले ही ये आईपीओ छोटे थे, लेकिन इन्होंने बाजार में हलचल पैदा की और निवेशकों का भरोसा बढ़ाया.