अमेरिकी बाजार से आई बड़ी खबर, बुधवार को भागेंगे IT शेयर? जानें किन वजहों से दिखेगी हलचल!
भारतीय IT कंपनियों का बड़ा हिस्सा अमेरिकी बाजार से आता है. ऐसे में US इकोनॉमी, टेक सेक्टर और ग्लोबल हालात में सुधार सीधे इनके बिजनेस पर असर डालता है. ग्लोबल बाजार में स्थिरता और डिमांड में सुधार की उम्मीद IT कंपनियों के लिए अच्छी खबर है.

ग्लोबल बाजारों से मिल रहे पॉजिटिव संकेतों के चलते बुधवार को भारतीय IT शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है. खासतौर पर Infosys, Wipro, TCS और HCLTech जैसे बड़े IT स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर रहेगी. अमेरिकी बाजार में Infosys और Wipro के ADR में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई. Infosys का ADR 5 प्रतिशत से ज्यादा उछला, जबकि Wipro ADR में 3 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली. इस तेजी का असर भारतीय बाजार खुलने पर IT शेयरों में देखने को मिल सकता है.
US टेक शेयरों में तेजी से बना माहौल
अमेरिकी बाजार में टेक शेयरों में मजबूत तेजी देखने को मिली. Nasdaq इंडेक्स 1 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा. वहीं Adobe के शेयर 6 प्रतिशत, Salesforce 5 प्रतिशत, Accenture करीब 7 प्रतिशत और Microsoft 4 प्रतिशत तक उछले. इससे ग्लोबल टेक सेक्टर में सेंटीमेंट बेहतर हुआ है, जिसका फायदा भारतीय IT कंपनियों को मिल सकता है.
AI को लेकर डर कम, निवेशकों का भरोसा बढ़ा
हाल के महीनों में AI को लेकर IT सेक्टर में चिंता बनी हुई थी, लेकिन अब धीरे धीरे यह डर कम होता दिख रहा है. Goldman Sachs के CEO डेविड सोलोमन ने भी कहा कि AI से कंपनियों की एफिशिएंसी बढ़ेगी, न कि पूरी तरह से जॉब्स खत्म होंगी. इससे IT सेक्टर को लेकर निगेटिव सेंटिमेंट में सुधार आया है.
कच्चे तेल में गिरावट और जियोपॉलिटिकल राहत
ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता की उम्मीदों से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है. ब्रेंट क्रूड करीब 2 प्रतिशत गिरकर 97.5 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया, जबकि WTI भी 97 डॉलर के करीब है. तेल की कीमतों में नरमी से महंगाई का दबाव कम हो सकता है, जो IT सेक्टर के लिए पॉजिटिव माना जाता है.
IT शेयरों के लिए क्यों अहम हैं ये संकेत
भारतीय IT कंपनियों का बड़ा हिस्सा अमेरिकी बाजार से आता है. ऐसे में US इकोनॉमी, टेक सेक्टर और ग्लोबल हालात में सुधार सीधे इनके बिजनेस पर असर डालता है. ग्लोबल बाजार में स्थिरता और डिमांड में सुधार की उम्मीद IT कंपनियों के लिए अच्छी खबर है.
इसे भी पढ़ें- Nifty Outlook 15 April: डेली चार्ट पर लंबी ग्रीन कैंडल, निफ्टी ने लिया 20 EMA के पास सपोर्ट; जानें आगे एक्सपर्ट की राय
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.