ट्रंप की चेतावनी से अमेरिकी बाजार में गिरावट! Dow Jones और S&P 500 लुढ़के; GIFT Nifty भी फिसला

अमेरिकी शेयर बाजार में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली, जहां Dow Jones और S&P 500 दबाव में रहे, जबकि Nasdaq में हल्की बढ़त दर्ज की गई. ट्रंप के ईरान को लेकर दिए गए कड़े बयान के बाद जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ गया है, जिससे निवेशकों का सेंटिमेंट कमजोर हुआ है. इसके साथ ही GIFT Nifty में भी गिरावट देखने को मिल रही है.

शेयर मार्केट Image Credit: TV9 Bharatvarsh

US Stock Market Today: ग्लोबल मार्केट्स में शुक्रवार को जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जहां अमेरिका के प्रमुख इंडेक्स दबाव में नजर आए. जियोपॉलिटिकल टेंशन के बढ़ने और अनिश्चितता के माहौल ने निवेशकों के सेंटिमेंट को कमजोर कर दिया है. खासकर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने बाजार की दिशा को प्रभावित किया, जिससे वॉल स्ट्रीट में बिकवाली हावी रही. इसके अलावा GIFT Nifty में भी गिरावट देखने को मिल रही है.

Dow Jones और S&P 500 में गिरावट

अमेरिका के प्रमुख इंडेक्स Dow Jones Industrial Average में 287.35 अंकों यानी 0.60 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 47,898.45 के स्तर पर आ गया. वहीं S&P 500 भी 0.20 फीसदी गिरकर 6,811.67 पर पहुंच गया है. यह गिरावट बताती है कि बड़े निवेशक फिलहाल जोखिम लेने से बच रहे हैं और सुरक्षित विकल्पों की ओर झुकाव बढ़ रहा है. बैंकिंग और इंडस्ट्रियल सेक्टर में खासतौर पर कमजोरी देखने को मिली.

Nasdaq ने दिखाई हल्की मजबूती

हालांकि Nasdaq Composite ने बाकी इंडेक्स के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया और 0.14 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 22,856.22 पर पहुंच गया है. टेक शेयरों में सीमित खरीदारी ने Nasdaq को सपोर्ट दिया, लेकिन दिन के दौरान इसमें भी ऊपरी स्तरों से गिरावट देखी गई. इससे साफ है कि बाजार में स्थिरता अभी नहीं आई है और हर तेजी पर मुनाफावसूली हो रही है.

GIFT Nifty का क्या है हाल

GIFT Nifty में गिरावट का सिलसिला जारी है. शुक्रवार को रात 11.03 बजे तक GIFT Nifty 0.46 फीसदी गिरकर 23,980 अंक पर पहुंच गया है.

ट्रंप के बयान से बढ़ी टेंशन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान ने बाजार को झटका दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर 24 घंटे के भीतर शांति वार्ता सफल नहीं होती, तो ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की जा सकती है. दूसरी ओर, ईरान ने भी सख्त रुख अपनाते हुए साफ किया कि जब तक उसके ब्लॉक किए गए एसेट्स जारी नहीं होते और लेबनान में सीजफायर लागू नहीं होता, तब तक बातचीत शुरू नहीं होगी. ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकिर कालिबाफ ने यह बयान देकर वार्ता पर अनिश्चितता और बढ़ा दी है.

यह भी पढ़ें: Mukul Agrawal का मास्टरस्ट्रोक! गिरते बाजार में इन 2 कंपनियों पर लगाया दांव? देखें लिस्ट

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.