ग्रीन एनर्जी थीम में आगे ये 3 शेयर! हो सकते हैं लंबी रेस के घोड़े; लिस्ट में टाटा ग्रुप का स्टॉक भी शामिल
भारत में भी सरकार की ग्रीन एनर्जी पर बढ़ती जोर और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) को बढ़ावा मिलने से इस थीम से जुड़ी कंपनियां निवेशकों के रडार पर हैं. आइए जानते हैं ऐसे तीन भारतीय शेयरों के बारे में, जिन पर निवेशक नजर रख सकते हैं.

दुनिया तेजी से रिन्यूएबल एनर्जी की तरफ शिफ्ट हो रही है. इस बदलाव को Energy Transition कहा जाता है. आने वाले वर्षों में निवेश के सबसे बड़े अवसर उन कंपनियों में हो सकते हैं जो क्लीन एनर्जी के उत्पादन, स्टोरेज, ट्रांसमिशन और उससे जुड़ी टेक्नोलॉजी पर काम कर रही हैं. भारत में भी सरकार की ग्रीन एनर्जी पर बढ़ती जोर और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) को बढ़ावा मिलने से इस थीम से जुड़ी कंपनियां निवेशकों के रडार पर हैं. आने वाले समय में ये मल्टीबैगर साबित हो सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे तीन भारतीय शेयरों के बारे में, जिन पर निवेशक नजर रख सकते हैं.
Tata Power
- इस लिस्ट में पहला नाम Tata Power का है. यह टाटा ग्रुप की प्रमुख पावर कंपनी है और देश की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड पावर कंपनियों में शामिल है. कंपनी बिजली उत्पादन से लेकर ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन और एनर्जी सॉल्यूशंस तक पूरे वैल्यू चेन में मौजूद है.
- कंपनी की कुल बिजली उत्पादन क्षमता 16,716 मेगावाट है, जिसमें थर्मल, हाइड्रो, विंड, सोलर और वेस्ट हीट रिकवरी प्रोजेक्ट शामिल हैं. इनमें से 7,856 मेगावाट क्षमता स्वच्छ और ग्रीन एनर्जी से आती है. इसके अलावा, कंपनी देशभर में 1.31 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों को बिजली उपलब्ध कराती है और सोलर सेल तथा सोलर मॉड्यूल बनाने की भी क्षमता रखती है.
- शुक्रवार के कारोबार में Tata Power का शेयर 388.95 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जिसमें इंट्राडे आधार पर 1.06 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. पिछले एक सप्ताह में शेयर करीब 3.46 प्रतिशत, तीन महीनों में 0.45 प्रतिशत और एक साल में 3.50 प्रतिशत कमजोर हुआ है.
Amara Raja Energy & Mobility
- दूसरा शेयर Amara Raja Energy & Mobility का है, जिसे पहले Amara Raja Batteries के नाम से जाना जाता था. कंपनी ऑटोमोबाइल बैटरी कारोबार में मजबूत पहचान रखती है और अब तेजी से लिथियम आयन बैटरी इकोसिस्टम में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है.
- कंपनी लिथियम आयन सेल, बैटरी पैक और चार्जिंग सॉल्यूशंस तैयार करती है, जिनका इस्तेमाल इलेक्ट्रिक वाहनों और टेलीकॉम सेक्टर में किया जाता है. इसके अलावा कंपनी LFP (Lithium Iron Phosphate) और NMC (Nickel Manganese Cobalt) तकनीक पर आधारित बैटरी पैक कई ऑटोमोबाइल कंपनियों को सप्लाई कर रही है.
- 25 जून के कारोबार में Amara Raja Energy & Mobility का शेयर 834.80 रुपये पर कारोबार कर रहा था और इसमें 1.78 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. पिछले एक सप्ताह में शेयर 1.98 प्रतिशत गिरा है, जबकि पिछले तीन महीनों में 15.14 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है. हालांकि, बीते एक साल में शेयर करीब 13.90 प्रतिशत कमजोर हुआ है.
ABB India
- इस लिस्ट में तीसरा नाम ABB India का है. यह वैश्विक टेक्नोलॉजी और ऑटोमेशन कंपनी ABB की भारतीय इकाई है और भारत के एनर्जी ट्रांजिशन में अहम भूमिका निभा रही है.
- हालांकि कंपनी सीधे तौर पर बिजली उत्पादन नहीं करती, लेकिन यह ऐसी एडवांस टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराती है जिससे सोलर और विंड जैसी रिन्यूएबल एनर्जी को पावर ग्रिड में बेहतर तरीके से जोड़ा जा सके. कंपनी पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमेशन और ग्रिड इंटीग्रेशन सॉल्यूशंस के क्षेत्र में काम करती है.
- हाल ही में कंपनी ने Gamesa Electric के पावर इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार का अधिग्रहण कर अपनी स्थिति और मजबूत की है.
- 25 जून के कारोबार में ABB India का शेयर 6,993 रुपये पर कारोबार कर रहा था और इसमें 0.37 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई. पिछले एक सप्ताह में शेयर 3.26 प्रतिशत फिसला है, जबकि पिछले तीन महीनों में 12.56 प्रतिशत और पिछले एक साल में 17.20 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है.
इसे भी पढ़ें- इस हेल्थकेयर स्टॉक पर आया बड़ा अपडेट, 3 महीने में 38% भागे शेयर, मुकुल अग्रवाल ने खरीदा 2500000 शेयर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.