Knack Packaging की शानदार लिस्टिंग, निवेशक अब शेयर रखें या बेच दें?
नैक पैकेजिंग का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) भारतीय शेयर बाज़ार में ₹188 प्रति शेयर के भाव पर सूचीबद्ध हुआ, जो ₹170 के इश्यू प्राइस से 10.5% के प्रीमियम पर है. यह लिस्टिंग उम्मीद से बेहतर मानी जा रही है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होने के बाद शेयर ने ₹192 का उच्च स्तर और ₹183.30 का लो लेवल पर देखा.
कंपनी ने इस IPO के माध्यम से ₹440 करोड़ जुटाए, जिसमें ₹380 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹60 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल था. IPO को निवेशकों से ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली. क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 150 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) का हिस्सा 140 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 20 गुना सब्सक्राइब हुआ था.