कमजोर लिस्टिंग के बाद फिर इश्यू प्राइस पर लौटा शेयर, अब बेचें या लंबी रेस के लिए रुकें?
प्राइमरी मार्केट में हाल ही में लिस्ट हुई कंपनी वॉटरवेज लेजर टूरिज्म (Cordelia Cruises) के शेयरों को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है. कंपनी की बोर्ड बैठक 10 जुलाई को निर्धारित है, जिसमें स्टॉक स्प्लिट (शेयर विभाजन) पर विचार किया जाएगा. कंपनी का तर्क है कि यह फैसला लिक्विडिटी बढ़ाने और निवेशकों तक पहुंच बढ़ाने के लिए लिया जा रहा है. हालांकि, कंपनी की लिस्टिंग 1 जुलाई को निराशाजनक रही थी, जब शेयर ₹808 के इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 16% डिस्काउंट पर ₹681 पर लिस्ट हुआ था.
विशेषज्ञों ने कमजोर लिस्टिंग के तुरंत बाद स्टॉक स्प्लिट की घोषणा पर चिंता व्यक्त की है. विशेषज्ञों के अनुसार, जो कंपनियां लिस्टिंग के तुरंत बाद बोनस या स्प्लिट लाती हैं, उनसे निवेशकों को दूर रहना चाहिए. यदि शेयर अपने इश्यू प्राइस के आसपास पहुंच गया है, तो निवेशकों को सलाह दी गई है कि वे मौजूदा रैली का लाभ उठाकर बाहर निकल जाएं या अपने निवेश को सुरक्षित कर लें. उनका मानना है कि इतनी जल्दी स्टॉक स्प्लिट की बात करना थोड़ा विचारणीय है.
More Videos
GAIL, ITC Hotels, Suzlon, JSW Infra, Vedanta, Supreme Petro, Saregama, HSCLमें क्या करें?
HDFC Bk, Axis Bk, ICICI Bk, Kotak Bk, YES Bk, RBL Bk, Indian Cement, RailTel में क्या करें?
सरकार ने ले लिया बड़ा फैसला, अब वेदांता निवेशकों की होगी मोटी कमाई?
