बिजनेस अपडेट के बाद रॉकेट बना ये शेयर! इंट्राडे में 15% भागा स्टॉक, 10 दिन में 299 से ₹383 पहुंचा भाव
कंपनी का शेयर करीब 383.30 रुपये पर ट्रेड करता दिखा. कंपनी का मार्केट कैप करीब 3,399 करोड़ रुपये है. पिछले 10 दिन में यह शेयर 299 से 383 रुपये के भाव तक चला गया है. अगर 3 साल की अवधि में देखें तो इसने 44 फीसदी का रिटर्न दिया है.

रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी Kolte Patil Developers के शेयर में शुक्रवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. बिजनेस अपडेट के बाद स्टॉक इंट्राडे में करीब 15 फीसदी तक चढ़ गया. कंपनी का शेयर करीब 383.30 रुपये पर ट्रेड करता दिखा. कंपनी का मार्केट कैप करीब 3,399 करोड़ रुपये है. पिछले 10 दिन में यह शेयर 299 से 383 रुपये के भाव तक चला गया है. अगर 3 साल की अवधि में देखें तो इसने 44 फीसदी का रिटर्न दिया है.
Q4 में मजबूत प्रदर्शन
कंपनी ने Q4 FY26 में अच्छा ऑपरेशनल प्रदर्शन दिखाया है. इस दौरान सेल्स 13 फीसदी बढ़कर 714 करोड़ रुपये हो गई, जबकि तिमाही आधार पर इसमें 18 फीसदी की तेजी आई. वहीं कलेक्शंस भी मजबूत रहे और 18 फीसदी बढ़कर 834 करोड़ रुपये पहुंच गए, जो बेहतर एक्सिक्यूशन और डिमांड को दिखाता है.
सालाना आंकड़े भी मजबूत
पूरे साल FY26 में कंपनी की सेल्स 2,605 करोड़ रुपये रही, जबकि कलेक्शंस 11 फीसदी बढ़कर 2,689 करोड़ रुपये पहुंच गए. हालांकि सालाना आधार पर सेल्स में 7 फीसदी की गिरावट आई, लेकिन रियलाइजेशन 7 फीसदी बढ़कर 8,314 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गया.
ग्रोथ के लिए नए कदम
कंपनी ने ग्रोथ को मजबूत करने के लिए कई रणनीतिक कदम उठाए हैं. Bhugaon में 2,250 करोड़ रुपये के GDV वाले प्रोजेक्ट अधिग्रहण किए गए हैं. साथ ही Blackstone से जुड़े फंड्स का निवेश और लीडरशिप में सुधार कंपनी को आगे बढ़ने में मदद करेंगे. इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी में सुधार के चलते डिमांड मजबूत बनी हुई है.
मैनेजमेंट का नजरिया
कंपनी के एमडी राजेश पाटिल के मुताबिक, FY26 कंपनी के लिए एक अहम साल रहा, जिसमें Blackstone जैसे स्ट्रेटेजिक पार्टनर की एंट्री हुई. इससे कंपनी की ग्रोथ और गवर्नेंस दोनों मजबूत होंगे. उन्होंने कहा कि रेजिडेंशियल रियल एस्टेट सेक्टर में डिमांड स्थिर बनी हुई है और कंपनी का फोकस आगे भी बेहतर डिलीवरी और कैपिटल डिसिप्लिन पर रहेगा.
कंपनी का प्रोफाइल
Kolte Patil Developers भारत की जानी-मानी रियल एस्टेट कंपनी है, जो मुख्य रूप से पुणे, मुंबई और बेंगलुरु में रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स पर काम करती है. कंपनी इंटीग्रेटेड टाउनशिप और प्रीमियम हाउसिंग प्रोजेक्ट्स डेवलप करती है. कुल मिलाकर, मजबूत कलेक्शन, बेहतर प्राइसिंग और ग्रोथ इनिशिएटिव्स के चलते निवेशकों का भरोसा बढ़ा है, जिसकी वजह से शेयर में यह तेज उछाल देखने को मिला है.
इसे भी पढ़ें- तिमाही नतीजों के बाद गिरे Wipro के शेयर, ब्रोकरेज ने दिया SELL रेटिंग, टारगेट घटाया, जानें कहां तक टूटेगा भाव?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.