इस रियल एस्टेट कंपनी ने 77% घटाया कर्ज, एक हफ्ते में 9% उछला शेयर; सोमवार को रडार पर रहेगा स्टॉक
रियल एस्टेट कंपनी Signature Global ने वित्त वर्ष 2025-26 में अपना नेट डेट 77 फीसदी घटाकर 200 करोड़ रुपये कर दिया है, जिससे कंपनी की बैलेंस शीट मजबूत हुई है. मजबूत कैश पोजिशन और RMZ Group के साथ बड़े जॉइंट वेंचर के चलते निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. हालांकि प्री-सेल्स में गिरावट देखी गई, लेकिन प्राइस रियलाइजेशन में सुधार हुआ है. पिछले एक हफ्ते में कंपनी के शेयर में 9 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है.
Signature Global: रियल एस्टेट सेक्टर की प्रमुख कंपनी Signature Global ने वित्त वर्ष 2025-26 में अपने कर्ज को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. इस अपडेट के बाद सोमवार को कंपनी का शेयर फोकस में रहने की उम्मीद है. कंपनी ने अपना नेट डेट 77 फीसदी घटाकर सिर्फ 200 करोड़ रुपये पर ला दिया है. पिछले साल यानी 31 मार्च 2025 तक यह कर्ज 880 करोड़ रुपये था. इस मजबूत बैलेंस शीट और कैश पोजिशन के चलते अब सोमवार को यह स्टॉक निवेशकों के रडार पर रह सकता है.
मजबूत बैलेंस शीट से निवेशकों का भरोसा बढ़ा
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, 31 मार्च 2026 तक उसके पास 2,770 करोड़ रुपये का कैश और कैश इक्विवेलेंट मौजूद है. यह स्थिति कंपनी को आने वाले समय में ग्रोथ स्ट्रेटजी बनाने के लिए मजबूत आधार देती है. यही वजह है कि निवेशकों का भरोसा कंपनी पर बढ़ा है और पिछले एक हफ्ते में इसका शेयर करीब 9 फीसदी उछल चुका है.
गुरुग्राम में बड़े प्रोजेक्ट से ग्रोथ को मिलेगा बूस्ट
RMZ Group के साथ कंपनी ने गुरुग्राम में एक बड़ा जॉइंट वेंचर फाइनल किया है. इस प्रोजेक्ट में RMZ Group ने 50 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 1,293 करोड़ रुपये का निवेश किया है. यह 18 एकड़ में बनने वाला कमर्शियल प्रोजेक्ट है, जिसमें कुल 7,500 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा. कंपनी इस फंड का एक हिस्सा अपने कर्ज को और कम करने में भी इस्तेमाल करेगी. गुरुग्राम रियल एस्टेट बाजार में कंपनी की मजबूत मौजूदगी और इस तरह के बड़े प्रोजेक्ट भविष्य में इसके रेवेन्यू और वैल्यूएशन को सपोर्ट कर सकते हैं.
प्री-सेल्स में गिरावट, लेकिन प्राइस रियलाइजेशन में सुधार
हालांकि, कंपनी के ऑपरेशनल आंकड़ों में कुछ कमजोरी भी दिखी है. वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी की प्री-सेल्स बुकिंग 20 फीसदी घटकर 8,220 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले साल 10,290 करोड़ रुपये थी. यूनिट सेल्स भी घटकर 2,114 घर रह गई, जो पहले 4,130 यूनिट थी.
एरिया के हिसाब से भी प्री-सेल्स 35 फीसदी गिरकर 5.39 मिलियन स्क्वायर फीट रह गई. हालांकि, पॉजिटिव बात यह है कि कंपनी का एवरेज सेल्स रियलाइजेशन बढ़कर 15,250 रुपये प्रति स्क्वायर फीट हो गया, जो पहले 12,457 रुपये था. यह बढ़ोतरी प्राइस एप्रिसिएशन और लग्जरी हाउसिंग की बढ़ती हिस्सेदारी की वजह से आई है.
टारगेट मिस, लेकिन लॉन्ग टर्म आउटलुक मजबूत
कंपनी ने 2025-26 की शुरुआत में 12,500 करोड़ रुपये की सेल्स बुकिंग का टारगेट रखा था, लेकिन गुरुग्राम रेसिडेंशियल मार्केट में डिमांड नरम होने के चलते इसे हासिल नहीं किया जा सका. फिर भी, 16.5 मिलियन स्क्वायर फीट की डिलीवरी और कई अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स के साथ कंपनी का लॉन्ग टर्म आउटलुक मजबूत बना हुआ है.
कैसा है शेयर का हाल
शुक्रवार को Signature Global का शेयर 0.09 फीसदी बढ़कर 821.50 रुपये पर पहुंच गया है. पिछले एक सप्ताह में इसके शेयर में 9.07 फीसदी की तेजी आई है.
यह भी पढ़ें: SME IPO लाने वाली कंपनियों को राहत, NSE और BSE का बड़ा फैसला, जानें पूरी डिटेल
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इस छुपा रुस्तम स्टॉक पर रखें नजर, Coca-Cola, Pepsi और Nestle जैसी कई कंपनियां हैं कस्टमर; तेजी से बढ़ा रही है कैपेसिटी
घर खरीदने से पहले जानें अंडर कंस्ट्रक्शन या रेडी टू मूव, कौन सा है बेहतर विकल्प; कैसे करें सही चुनाव
BSE का बड़ा एक्शन! Ola Electric सहित 75 शेयरों के सर्किट बदले, सट्टेबाजी और तेज उतार-चढ़ाव पर लगेगा ब्रेक
