L&T ने दिया 38 रुपये का डिविडेंड, क्या आपको पास है शेयर, जानें रिकॉर्ड डेट
Larsen and Toubro ने चौथी तिमाही के नतीजों के साथ 38 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है, जिसके लिए 22 मई रिकॉर्ड डेट तय की गई है. कंपनी का शुद्ध मुनाफा 3 फीसदी घटकर 5326 करोड़ रुपये रहा, जबकि रेवेन्यू 11 फीसदी बढ़कर 82762 करोड़ रुपये पहुंचा.

L&T Dividend: L&T ने अपने निवेशकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है. कंपनी ने वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के नतीजों के साथ 38 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है. इसके लिए 22 मई को रिकॉर्ड डेट तय की गई है. हालांकि तिमाही नतीजों में मुनाफे में हल्की गिरावट भी देखने को मिली है.
38 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान
कंपनी के बोर्ड ने 38 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है. यह डिविडेंड उन शेयरधारकों को मिलेगा जिनके पास रिकॉर्ड डेट तक कंपनी के शेयर होंगे. 22 मई को रिकॉर्ड डेट तय की गई है. ऐसे में निवेशकों के पास इस तारीख से पहले शेयर खरीदने का मौका है. डिविडेंड निवेशकों के लिए एक स्थिर इनकम का विकल्प माना जाता है.
Q4 में मुनाफे में हल्की गिरावट
कंपनी के मार्च 2026 तिमाही के नतीजों की बात करें तो नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 3 फीसदी घटकर 5326 करोड़ रुपये रह गया. पिछले साल इसी तिमाही में यह 5497 करोड़ रुपये था. हालांकि गिरावट ज्यादा बड़ी नहीं है और कंपनी का प्रदर्शन संतुलित बना हुआ है. ऑपरेटिंग स्तर पर कंपनी ने स्थिर प्रदर्शन दिखाया है.
रेवेन्यू और ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस मजबूत
कंपनी की कुल इनकम में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. तिमाही के दौरान रेवेन्यू 11 फीसदी बढ़कर 82762 करोड़ रुपये पहुंच गया. EBITDA भी 5 फीसदी बढ़कर 8610 करोड़ रुपये रहा. इंटरनेशनल बिजनेस से कंपनी को अच्छा सपोर्ट मिला और कुल रेवेन्यू में इसका हिस्सा 53 फीसदी रहा. इससे कंपनी की ग्लोबल मौजूदगी मजबूत दिखती है.
नए ऑर्डर में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
कंपनी को तिमाही के दौरान 89772 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं. कुल ऑर्डर बुक बढ़कर 740327 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. इसमें विदेशी प्रोजेक्ट्स का हिस्सा भी काफी बड़ा है. इंफ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी सेक्टर से कंपनी को मजबूत ऑर्डर मिल रहे हैं.
ये भी पढ़ेंः इन 3 स्मालकैप शेयरों से FIIs ने बनाई दूरी, लगातार घटा रहे हैं हिस्सेदारी, रखें नजर
आगे की ग्रोथ प्लान
कंपनी अब अपने नए पांच साल के प्लान Lakshya 31 पर काम कर रही है. इसमें AI, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रीन एनर्जी और सेमीकंडक्टर जैसे सेक्टर पर फोकस रहेगा. इसके अलावा कंपनी कुछ नॉन कोर बिजनेस से बाहर निकलने की तैयारी भी कर रही है. आने वाले समय में इन योजनाओं से कंपनी की ग्रोथ को बढ़ावा मिल सकता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.