घाटे से मुनाफे में आई ये छुटकू कंपनी, रेवेन्‍यू 24% उछला, कर्ज भी ना के बराबर, 15 रुपये से सस्‍ता शेयर बना रॉकेट

Delphi World Money Limited ने तिमाही नतीजों में 24% रेवेन्यू ग्रोथ के साथ घाटे से मुनाफे में वापसी की है और EBITDA सकारात्मक रहा है. कंपनी का डेट-टू-इक्विटी रेशियो बेहद कम है, जिससे बैलेंस शीट मजबूत मानी जा रही है और ग्रोथ प्लान पर भरोसा बढ़ा है. करीब 15 रुपये से कम भाव वाला यह स्मॉलकैप शेयर हाल के नतीजों के बाद निवेशकों की नजर में आ गया है.

Delphi World Money के शेयरों में उछाल Image Credit: freepik

Delphi World Money Share Price: विदेशी मुद्रा, रेमिटेंस और यात्रा से संबंधित सर्विसेज देने वाली छुटकू कंपनी Delphi World Money Limited के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. इसकी वजह कंपनी का तिमाही नतीजों में दमदार प्रदर्शन है. Q3-FY26 में कंपनी का एडजस्टेड रेवेन्यू तिमाही आधार पर 24% बढ़कर 547 मिलियन रुपये पहुंच गया. इतना ही नहीं पिछली तिमाही में 60.46 मिलियन रुपये के घाटे में रहने वाली कंपनी ने इस बार 52.54 मिलियन रुपये का EBITDA मुनाफा दर्ज किया है. कंपनी का डेट टू इक्विटी रेशियो भी 0.05 है, यानी कर्ज भी लगभग ना के बराबर है. इसके शेयरों में आज 3 फीसदी से ज्‍यादा की तेजी दर्ज की गई है.

ट्रैवल और फॉरेक्स का कमाल

कंपनी की ग्रोथ अब उसके इंटीग्रेटेड ट्रैवल इकोसिस्टम से आ रही है. यह प्लेटफॉर्म B2B पार्टनर्स, कॉर्पोरेट क्लाइंट्स और व्यक्तिगत यात्रियों को भारत, दक्षिण-पूर्व एशिया और मिडिल ईस्ट में सेवाएं देता है. GMV और कस्टमर रिटेंशन जैसे प्रमुख आंकड़ों में लगातार सुधार देखने को मिला. ट्रैवल सर्विसेज को अपने फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म के साथ जोड़कर कंपनी ने युवाओं की बढ़ती ट्रैवल डिमांड और खर्च करने की बदलती आदतों का फायदा उठाने की रणनीति बनाई है.

AI और लग्जरी से बढ़ेगा मुनाफा

कंपनी अब AI आधारित डायनेमिक प्राइसिंग और पर्सनलाइज्ड कस्टमर एंगेजमेंट पर जोर दे रही है. साथ ही फिनटेक पार्टनरशिप के जरिए एम्बेडेड क्रेडिट और इंश्योरेंस सॉल्यूशन पेश किए जा रहे हैं. हाई मार्जिन सेगमेंट जैसे लग्जरी ट्रेन हॉलीडे पर भी खास फोकस है. ऑटोमेशन और कॉस्ट कंट्रोल के जरिए कंपनी मार्जिन सुधारने की दिशा में काम कर रही है, ताकि ट्रांजैक्शन वॉल्यूम बढ़ने के साथ मुनाफा भी मजबूत हो.

ये है लक्ष्य

कंपनी ने अगले वित्त वर्ष के लिए बड़े लक्ष्य तय किए हैं. इसके तहत GMV में 35% से 40% की बढ़ोतरी कर इसे लगभग 94 अरब रुपये तक ले जाने का अनुमान है. रेवेन्यू 45% से 50% तक बढ़ सकता है, जबकि EBITDA लगभग दोगुना होकर 480 मिलियन रुपये तक पहुंचने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें: फाइनेंस कंपनी का निवेशकों को तोहफा, 1 पर 4 बोनस शेयर देगी फ्री, चेक करें रिकॉर्ड डेट

कंपनी प्रोफाइल और शेयर प्रदर्शन

Delphi World Money, RBI से अधिकृत कैटेगरी II डीलर है और Ebix Inc. के ग्लोबल ट्रैवल पोर्टफोलियो का अहम हिस्सा बन चुकी है. Mercury Travels की 75 साल पुरानी विरासत के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म को जोड़कर कंपनी ने ट्रैवल वैल्यू चेन में मजबूत पकड़ बनाई है. कंपनी का मार्केट कैप 314 करोड़ रुपये है. स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर 6.74 रुपये से 100% तक उछल चुका है. वर्तमान में शेयर की कीमत 13.30 रुपये है. 24 फरवरी को इसमें 3.58 फीसदी का उछाल देखने को मिला. ये 23 फरवरी को 13.53 रुपये के अपने इंट्रा डे हाई पर गया था.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.