इस कंपनी के स्टॉक में आएगी 72% की तेजी, ऑर्डर बुक ₹5.79 लाख करोड़ के पार, 211% उछला शेयर
इंफ्रास्ट्रक्चर दिग्गज Larsen & Toubro (L&T) एक बार फिर निवेशकों के रडार पर है. मजबूत ऑर्डर बुक, विविध सेक्टरों में पकड़ और बेहतर वित्तीय प्रदर्शन के चलते इसमें बड़ी तेजी की उम्मीद जताई जा रही है. विशेषज्ञों के अनुसार, यह स्टॉक आने वाले समय में शानदार रिटर्न दे सकता है और निवेश के लिए आकर्षक विकल्प बन रहा है.

L&T Share: इंफ्रास्ट्रक्चर, हाइड्रोकार्बन, पावर और आईटी सेक्टर में महारत रखने वाली कंपनी Larsen & Toubro Ltd (L&T) के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है. मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार इसमें लगभग 72% तक की तेजी आ सकती है. बीते एक साल में इस स्टॉक ने 24% से अधिक का रिटर्न दिया है. इस रिपोर्ट में L&T की वित्तीय स्थिति, संभावित तेजी, शेयरहोल्डिंग पैटर्न और कंपनी के फंडामेंटल्स के बारे में पूरी जानकारी दी गई है.
आएगी 72% की तेजी!
SR wealth के फाउंडर Lokesh Sethia ने Money9live से बातचीत में बताया कि अगले तीन साल में Larsen & Toubro के शेयर 7000 रुपये के स्तर को पार कर सकता है. यानी तीन साल में शेयर में 71.7 फीसदी की तेजी आ सकती है.
शेयर का क्या है हाल?
मंगलवार को बाजार बंद होने तक Larsen & Toubro का शेयर 4,075.40 रुपये पर कारोबार कर रहा था. बीते एक महीने में शेयर में 19.5 फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई है. स्टॉक का 52-वीक लो 3,225.10 रुपये है. स्टॉक अपने 52-वीक लो से 26 फीसदी से अधिक उछल कर 4,000 रुपये के स्तर को पार किया है.
- 1 साल – 24.25% की तेजी
- 3 साल -83.58% की तेजी
- 5 साल -211.10% की तेजी
₹5.79 लाख करोड़ है ऑर्डर बुक
वित्तीय दृष्टि से कंपनी मजबूत स्थिति में दिखाई देती है. इसका ऑर्डर बुक रिकॉर्ड स्तर ₹5.79 लाख करोड़ तक पहुंच गया है, जो लगभग 22% की बढ़ोतरी को दर्शाता है. यह वृद्धि कंपनी के बढ़ते व्यवसाय और भविष्य की संभावनाओं को मजबूत संकेत देती है.
कंपनी के फंडामेंटल्स
| फंडामेंटल्स | वैल्यू |
|---|---|
| मार्केट कैप (Market Cap) | ₹5,60,673 करोड़ |
| पी/ई अनुपात (P/E Ratio – TTM) | 29.55 |
| पी/बी अनुपात (P/B Ratio) | 5.53 |
| इंडस्ट्री पी/ई (Industry P/E) | 23.33 |
| डेट इक्विटी रेश्यो (Debt to Equity) | 1.32 |
| आरओई (ROE) | 16.18% |
| ईपीएस (EPS – TTM) | 137.95 |
| डिविडेंड यील्ड (Dividend Yield) | 0.83% |
| बुक वैल्यू (Book Value) | 737.00 |
| फेस वैल्यू (Face Value) | 2 |
यह भी पढ़ें: रेखा झुनझुनवाला–मधुसूदन केला के इस स्टॉक में भारी छूट, 76% सस्ता मिल रहा शेयर, क्या बन रहा निवेश का मौका?
शेयरहोल्डिंग पैटर्न
कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत?
| तिमाही | रेवेन्यू (₹) | लाभ (₹) |
|---|---|---|
| दिसंबर ’24 | 65,636 करोड़ | 4,001 करोड़ |
| मार्च ’25 | 75,527 करोड़ | 6,133 करोड़ |
| जून ’25 | 65,036 करोड़ | 4,326 करोड़ |
| सितंबर ’25 | 69,368 करोड़ | 4,687 करोड़ |
| दिसंबर ’25 | 72,891 करोड़ | 3,829 करोड़ |
यह भी पढ़ें: डॉली खन्ना के इन दो स्टॉक्स पर रखें नजर, 953% तक उछल चुका है शेयर, क्या बनेंगे अगले मल्टीबैगर?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.