10 फीसदी तक चढ़ सकते हैं ये 3 शेयर, एक्सपर्ट ने दी खरीदारी की सलाह; जानें टारगेट और स्टॉप लॉस
Choice Equity Broking के VP Research Sachin Gupta ने MAHABANK, AARTIIND और PVRINOX में खरीदारी की सलाह दी है. टेक्निकल सेटअप के आधार पर तीनों शेयरों में आगे तेजी की संभावना जताई गई है. MAHABANK के लिए ₹88, AARTIIND के लिए ₹584 और PVRINOX के लिए ₹1,265 का टारगेट दिया गया है.

Stock Buy Call: शेयर मार्केट में बुधवार, 12 अगस्त को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही. सेंसेक्स और Nifty 50 में दिनभर भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. पश्चिम एशिया में तनाव, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के फिर से खुलने और अमेरिका-ईरान के बीच संभावित समझौते को लेकर अनिश्चितता के बीच निवेशकों का रुख सतर्क रहा.
IT शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही, जबकि बैंकिंग शेयरों ने बाजार को कुछ सहारा दिया. सेंसेक्स 187.90 अंक यानी 0.24 फीसदी गिरकर 77,966.35 पर बंद हुआ. वहीं Nifty 50 35.75 अंक यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 24,435.95 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान Nifty ने 24,473.30 का ऊपरी और 24,265.95 का निचला स्तर छुआ.
हालांकि इस गिरावट के दौर में भी शेयर मार्केट में कुछ शेयरों में मजबूत तकनीकी सेटअप बन रहा है. एक्सपर्ट ने MAHABANK, AARTIIND और PVRINOX में खरीदारी की सलाह दी है. एक्सपर्ट के मुताबिक इन शेयरों में मौजूदा स्तर से आगे तेजी की संभावना है. खास बात यह है कि तीनों शेयरों के लिए टारगेट प्राइस और स्टॉप लॉस भी बताए गए हैं.
| शेयर | खरीदारी स्तर | टारगेट | स्टॉप लॉस | संभावित तेजी |
|---|---|---|---|---|
| MAHABANK | ₹81.87 | ₹88 | ₹78.65 | 7.49% |
| AARTIIND | ₹531 | ₹584 | ₹503 | 9.98% |
| PVRINOX | ₹1,190 | ₹1,265 | ₹1,154 | 6.30% |
MAHABANK
चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग के रिसर्च प्रमुख सचिन गुप्ता के मुताबिक, MAHABANK को ₹81.87 के स्तर पर नकद में खरीदने की सलाह दी है. इसका टारगेट प्राइस ₹88 रखा गया है, यानी मौजूदा स्तर से करीब 7.49 फीसदी तेजी की उम्मीद है. स्टॉप लॉस ₹78.65 पर रखने की सलाह है.
शेयर ने डेली चार्ट पर फॉलिंग वेज पैटर्न से मजबूत ब्रेकआउट दिया है. इसके बाद स्टॉक 20 दिन और 50 दिन के ईएमए के ऊपर बंद हुआ है, जो छोटी और मध्यम अवधि के मोमेंटम में सुधार का संकेत है. आरएसआई 54.05 पर है, जिससे आगे मोमेंटम मजबूत होने की गुंजाइश बनी हुई है.
AARTIIND
AARTIIND में भी एक्सपर्ट ने खरीदारी की सलाह दी है. ₹531 के स्तर पर नकद में खरीदारी के लिए सुझाए गए इस शेयर का टारगेट ₹584 है. यानी मौजूदा स्तर से करीब 9.98 फीसदी तेजी की संभावना है. इसका स्टॉप लॉस ₹503 पर रखा गया है.
डेली चार्ट पर शेयर ने सिमेट्रिकल ट्राएंगल पैटर्न से निर्णायक ब्रेकआउट दिया है. शेयर सभी प्रमुख ईएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है, जो पॉजिटिव ट्रेंड का संकेत है. आरएसआई 69.47 पर है, जो मजबूत तेजी का संकेत देता है. हालांकि, शेयर ओवरबॉट जोन के करीब पहुंच रहा है.
PVRINOX में 6.30 फीसदी उछाल का अनुमान
PVRINOX को लेकर भी सचिन गुप्ता का नजरिया पॉजिटिव है. उन्होंने ₹1,190 के स्तर पर नकद में खरीदारी की सलाह दी है. शेयर का टारगेट प्राइस ₹1,265 और स्टॉप लॉस ₹1,154 रखा गया है. इस तरह मौजूदा स्तर से करीब 6.30 फीसदी तेजी की संभावना बनती है.
शेयर ने डेली चार्ट पर राउंडिंग बॉटम पैटर्न पूरा करने के बाद अहम रेजिस्टेंस के ऊपर ब्रेकआउट दिया. इसके बाद ब्रेकआउट जोन का रीटेस्ट हुआ है, जिससे पिछला रेजिस्टेंस अब सपोर्ट की तरह काम करता नजर आ रहा है. आरएसआई 71.05 पर है, जो मजबूत खरीदारी का संकेत देता है. हालांकि आरएसआई ओवरबॉट जोन में है, लेकिन ब्रेकआउट कायम रहने पर शेयर में आगे तेजी की गुंजाइश बनी हुई है.