इस पावर स्टॉक पर आया बड़ा अपडेट! शेयरों में हलचल! FIIs का भी लगा है पैसा, रखें नजर
कंपनी का मार्केट कैप करीब 77,045.42 करोड़ रुपये है. पिछले 3 साल में शेयर ने करीब 96.67 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. वहीं 52 हफ्ते के लो से इसमें करीब 7.10 प्रतिशत की बढ़त आई है. 5 साल की अवधि में शेयरों ने 227 फीसदा का रिटर्न दिया है.
सरकारी कंपनी NHPC Ltd के शेयरो में शुक्रवार को हलचल देखने को मिली थी. हालांकि, इंट्राडे में शेयर ने 78.28 रुपये तक का हाई भी छुआ. कंपनी के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है, जिससे लंबे समय में ग्रोथ की उम्मीद बढ़ी है. कंपनी के शेयरों ने पिछले 5 साल में मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. इसमें विदेशी निवेशकों ने 10.39 फीसदी होल्डिंग अपने पास रखी है.
क्या है डील?
NHPC Ltd ने जम्मू कश्मीर स्टेट पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (JKSPDCL) के साथ दो हाइड्रो प्रोजेक्ट्स के लिए इम्प्लीमेंटेशन एग्रीमेंट साइन किया है. यह समझौता 27 मार्च 2026 को जम्मू में हुआ. इन प्रोजेक्ट्स में 240 मेगावाट का Uri-I Stage-II और 260 मेगावाट का Dulhasti Stage-II शामिल हैं. दोनों मिलाकर कुल 500 मेगावाट की नई क्षमता जुड़ने वाली है.
कैसे होंगे प्रोजेक्ट?
दोनों प्रोजेक्ट्स BOOT (Build Own Operate Transfer) मॉडल पर विकसित किए जाएंगे, जिसमें कंपनी 40 साल तक इनका संचालन करेगी. इससे कंपनी की हाइड्रो पावर सेक्टर में पकड़ और मजबूत होगी.
कंपनी का बिजनेस
NHPC Ltd भारत सरकार की प्रमुख हाइड्रो पावर कंपनी है, जो बिजली उत्पादन और बिक्री का काम करती है. इसके अलावा कंपनी प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, कंस्ट्रक्शन और कंसल्टेंसी सेवाएं भी देती है.
क्षमता और मौजूदगी
Q3 FY25 तक कंपनी की कुल इंस्टॉल्ड क्षमता 7,233 मेगावाट है, जिसमें से 6,971 मेगावाट हाइड्रो पावर है. यह देश की कुल हाइड्रो क्षमता का करीब 15 प्रतिशत हिस्सा है. कंपनी 15 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 28 पावर स्टेशन चला रही है.
शेयर का प्रदर्शन
कंपनी का मार्केट कैप करीब 77,045.42 करोड़ रुपये है. पिछले 3 साल में शेयर ने करीब 96.67 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. वहीं 52 हफ्ते के लो से इसमें करीब 7.10 प्रतिशत की बढ़त आई है. 5 साल की अवधि में शेयरों ने 227 फीसदा का रिटर्न दिया है.
इसे भी पढ़ें- इस सेमीकंडक्टर स्टॉक में बंपर रैली, Make in India का मिलेगा सपोर्ट! FIIs ने भी बढ़ाई होल्डिंग
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
