इस हेल्थकेयर स्टॉक पर आया बड़ा अपडेट, 3 महीने में 38% भागे शेयर, मुकुल अग्रवाल ने खरीदा 2500000 शेयर

पिछले 3 महीने में कंपनी के शेयरों में 38 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. मार्च 2026 की शेयरहोल्डिंग के अनुसार दिग्गज निवेशक Mukul Mahavir Agrawal के पास कंपनी में 3.43 फीसदी हिस्सेदारी है. जो 2,500,000 शेयर के बराबर है. जिससे यह शेयर निवेशकों की नजर में बना हुआ है.

Mukul Agrawal. Image Credit: Canva, tv9

Mukul Agrawal : शेयर बाजार में तेजी के माहौल के बीच Gaudium IVF and Women Health के शेयर हल्के दबाव में रहे. कारोबार के दौरान शेयर करीब 1.99 फीसदी गिरकर 108.63 रुपये पर ट्रेड करता दिखा. इस बीच कंपनी ने अपने कारोबार के विस्तार को लेकर बड़ा ऐलान किया है. पिछले 3 महीने में कंपनी के शेयरों में 38 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. इसमें मुकुल अग्रवाल की अच्छी-खासी हिस्सेदारी है.

Board ने दी नए महिला अस्पताल को मंजूरी

कंपनी के बोर्ड ने लखनऊ में Gaudium Women Hospital स्थापित करने, विकसित करने और संचालित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इसके लिए उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक प्रॉपर्टी को लंबी अवधि की लीज पर लिया जाएगा. यह फैसला 25 जून 2026 को हुई बोर्ड बैठक में लिया गया.

15 करोड़ रुपये का निवेश करेगी कंपनी

कंपनी इस नए अस्पताल के विकास और संचालन के लिए 15 करोड़ रुपये तक निवेश करेगी. इस राशि का इस्तेमाल अस्पताल के निर्माण, इंटीरियर, मेडिकल उपकरण, मशीनरी, आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर, प्लांट, फर्निशिंग और अन्य जरूरी सुविधाएं तैयार करने में किया जाएगा ताकि अस्पताल पूरी तरह से चालू हो सके.

30 साल की लीज पर बनेगा अस्पताल

कंपनी ने अस्पताल के लिए जमीन 30 साल की लीज पर लेने का फैसला किया है. इसमें शुरुआती 15 साल का लॉक-इन पीरियड रहेगा. इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से लीज आगे बढ़ाई जा सकेगी. समझौते के तहत कंपनी जमीन के मालिक को अस्पताल की हर महीने की नेट आय का 10 फीसदी भुगतान करेगी. साथ ही कंपनी 3 करोड़ रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट भी देगी. यह राशि भविष्य में होने वाले रेवेन्यू शेयरिंग भुगतान से धीरे-धीरे एडजस्ट की जाएगी. इसके बाद तय रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल लागू रहेगा.

कंपनी क्या करती है?

Gaudium IVF and Women Health Limited महिलाओं की हेल्थकेयर सेवाओं में काम करती है. कंपनी IVF, फर्टिलिटी ट्रीटमेंट, असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी (ART), गायनेकोलॉजी, प्रसूति सेवाएं, लैप्रोस्कोपिक सर्जरी, डायग्नोस्टिक सर्विस और महिलाओं के वेलनेस प्रोग्राम जैसी सेवाएं देती है. कंपनी देश के कई शहरों में अपने फर्टिलिटी सेंटर संचालित करती है और लगातार अपने हेल्थकेयर नेटवर्क का विस्तार कर रही है.

Mukul Agrawal की भी हिस्सेदारी

मार्च 2026 की शेयरहोल्डिंग के अनुसार दिग्गज निवेशक Mukul Mahavir Agrawal के पास कंपनी में 3.43 फीसदी हिस्सेदारी है. जो 2,500,000 शेयर के बराबर है. जिससे यह शेयर निवेशकों की नजर में बना हुआ है.

इसे भी पढ़ें- मल्टीबैगर शेयर का जलवा बरकरार! QIP ऐलान के बाद फिर लगा अपर सर्किट, 5 महीने में दे चुका 600% रिटर्न

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.