USA-इजरायल और ईरान युद्ध से बाजार पर दबाव, गैप डाउन खुल सकते हैं सेंसेक्स-निफ्टी, 2 मार्च को फोकस में रहेंगे ये शेयर

इजरायल-ईरान युद्ध के चलते वैश्विक बाजारों में दबाव दिख रहा है और भारतीय शेयर बाजार में भी गैप-डाउन ओपनिंग के संकेत हैं. गिफ्ट निफ्टी 200 से ज्यादा अंक गिरा है. एशियाई बाजारों में कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल से निवेशकों का सेंटीमेंट सतर्क बना हुआ है.

शेयर मार्केट Image Credit: Tv9 Bharatvarsh

अमेरिका-इजरायल और ईरान में जारी युद्ध के बीच सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रहने की संभावना है. अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों और उसके जवाब में ईरान की ओर से किए गए जवाबी हमलों के बाद क्षेत्र में हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं जिसका असर वैश्विक बाजारों के साथ-साथ भारतीय बाजार पर भी देखने को मिल सकता है. गिफ्ट निफ्टी के रुझान भी घरेलू बाजार के लिए गैप-डाउन ओपनिंग का संकेत दे रहे हैं. वहीं, प्रमुख एशियाई इंडेक्स में भी बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है.

गिफ्ट निफ्टी में गिरावट

GIFT निफ्टी सुबह 8:37 बजे तक 216 अंक गिरकर 25159 के नीचे कारोबार करता दिखा जिससे संकेत मिल रहे हैं कि निफ्टी 50 में गैप-डाउन ओपनिंग हो सकती है. वहीं रुपये पर भी दिनभर दबाव बने रहने की संभावना है.

एशियाई बाजारों में कमजोरी का माहौल

  • जापान का निक्केई 225 इंडेक्स शुरुआती कारोबार में 2% से ज्यादा गिर गया था, हालांकि मिड-मॉर्निंग तक यह 1.3% की गिरावट के साथ 58,073.01 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 0.4% गिरकर 9,159.60 पर आ गया.
  • हांगकांग में हैंग सेंग इंडेक्स 1.8% टूटकर 26,158.62 पर पहुंच गया, जबकि शंघाई कंपोजिट इंडेक्स शुरुआती कारोबार में 0.2% बढ़कर 4,170.96 पर रहा.
  • इसके अलावा ताइवान का बेंचमार्क इंडेक्स 0.6% और सिंगापुर का बाजार 1.9% गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा.

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है. ईरान से जुड़े संघर्ष के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के जरिए टैंकरों की आवाजाही प्रभावित हुई, जिससे वैश्विक ऊर्जा सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई. तेल की कीमतों में चार साल की सबसे बड़ी तेजी दर्ज की गई. ब्रेंट क्रूड करीब 13% उछलकर $82 प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गया जो जनवरी 2025 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है. वहीं वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) की कीमत भी बढ़कर करीब $72 प्रति बैरल के आसपास बनी रही.

फोकस में रहेंगे ये शेयर

Adani Ports

Adani Ports & SEZ के स्वामित्व वाला हैफा पोर्ट (इजरायल) ने कहा है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बावजूद उसके पोर्ट की संपत्तियां और इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित हैं और सामान्य रूप से संचालन जारी है. इस शेयर में हलचल रह सकती है.

ONGC और Oil India

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते ONGC, Oil India, HPCL जैसे ऑयल सेक्टर के शेयरों पर बाजार की खास नजर रहेगी. ईरान पर अमेरिकी हमले और खामेनेई की मौत के बाद तेल बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ गया है.

अन्य शेयर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच इस क्षेत्र में कारोबार करने वाली कंपनियों के शेयरों पर बाजार की नजर रहेगी. L&T, KEC International और VA Tech Wabag जैसी कंपनियों का मिडिल ईस्ट में अच्छा-खासा एक्सपोजर है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Tata Sons IPO: शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप का कितना कुछ दांव पर, क्यों मायने रखती है 18.4% हिस्सेदारी?

500 करोड़ की बुकिंग के बाद आज 12% तक उछला ये शेयर, 5 साल में दे चुका है 317% का जबरदस्त रिटर्न

Hero Motors ने मार्केट में दी दस्तक, लिस्टिंग के बाद रॉकेट बना शेयर; 12% से ज्यादा तेजी के साथ कर रहा कारोबार

8th Pay Commission में फिटमेंट फैक्टर पर मंथन जारी, बेंगलुरु और मुंबई में होंगी अगली बैठकें, जानें सैलरी-पेंशन से जुड़े बड़े अपडेट

Opening Bell: सेंसेक्स 200 अंक उछला, निफ्टी 23350 से ऊपर, बजाज ट्विंस और एशियन पेंट्स में 2 फीसदी की बढ़त

ट्रंप ने किया इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप कॉरिडोर का खुला समर्थन, ईरान के चेकपॉइंट्स को लेकर कही बड़ी बात